1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. OnePlus Pad 4 Review: प्रीमियम फीचर्स वाला टैबलेट, क्या लैपटॉप की कमी होगी पूरी?

OnePlus Pad 4 Review: प्रीमियम फीचर्स वाला टैबलेट, क्या लैपटॉप की कमी होगी पूरी?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 20, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 05:55 pm IST

OnePlus ने अपने सबसे प्रीमियम टैबलेट Pad 4 को हाल ही में लॉन्च किया है। वनप्लस का यह टैबलेट सबसे दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है। क्या यह टैबलेट आपके लैपटॉप की जरूरतों को पूरा करेगा?

OnePlus Pad 4 Review- India TV Hindi
वनप्लस पैड 4 रिव्यू Image Source : INDIA TV
  • Review
  • Key specs
OnePlus Pad 4 Review- India TV Hindi
OnePlus Pad 4
  • Display
  • Processor
  • Front Camera
  • Rear Camera
  • Ram
  • Storage
  • Battery
  • Os
  • Resolution
  • Display13.4 inch, LCD
  • ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
  • Front Camera8MP
  • Rear Camera13MP
  • Ram12GB
  • Storage512GB
  • Battery13,380mAh, 80W
  • OsAndroid 16, OxygenOS
  • Resolution3.4K

OnePlus ने इस साल अपना सबसे प्रीमियम टैबलेट Pad 4 लॉन्च किया है। यह टैबलेट कई मायनों में लैपटॉप को टक्कर देने वाला है। कंपनी का यह टैबलेट AI फीचर्स से लैस है और सबसे दमदार चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आता है, जिसके साथ कंपनी ने साल की शुरुआत में अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 को लॉन्च किया था। इस टैबलेट को हमने कुछ समय के लिए इस्तेमाल किया। हमें यह टैबलेट कैसा लगा आइए जानते हैं...

OnePlus Pad 4 भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। इस कीमत में आपको कई ब्रांड के पावरफुल लैपटॉप मिल जाते हैं। क्या वनप्लस का यह टैबलेट आपकी लैपटॉप की जरूरत पूरी करेगा?

डिजाइन और डिस्प्ले

सबसे पहले हम इस टैबलेट के डिजाइन और डिस्प्ले फीचर्स की बात करते हैं। वनप्लस का यह टैबलेट देखने में काफी प्रीमियम फील देता है। इसका वजन महज 620 ग्राम है और इसकी मोटाई 5.9mm है। कम वजन और स्लिम डिजाइन की वजह से यह आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। चीनी ब्रांड ने इस टैबलेट में मेटल यूनिबॉडी चेचिस यूज किया है। फोन को हल्का रखने के लिए इसमें एल्युमीनियम मटीरियल यूज किया गया है।

OnePlus Pad 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस पैड 4 रिव्यू

इस टैबलेट में चार स्पीकर ग्रिल्स दिए गए हैं, जिन्हें ऊपर और नीचे की तरफ प्लेस किया गया है। ऊपर की तरफ पावर बटन दिया गया है। वहीं, नीचे की तरफ USB Type C चार्जिंग पोर्ट मिलता है। वनप्लस का यह टैबलेट Stylo Pro को सपोर्ट करता है। इस पेन को आप साइड में चिपका सकते हैं। यह वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। टैबलेट के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसके साथ तीन पिन्स दिए गए हैं, जिसके साथ आप डिटेचेबल की-बोर्ड अटैच करके इसे लैपटॉप की तरह यूज कर सकते हैं।

OnePlus Pad 4 के डिस्प्ले परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 13.2 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। फोन का डिस्प्ले 3.4K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस टैबलेट में LCD डिस्प्ले पैनल यूज किया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक की है और यह डॉल्वी विजन को भी सपोर्ट करता है।

OnePlus Pad 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस पैड 4 रिव्यू

इस टैबलेट का डिस्प्ले डेली यूज के लिए ठीक है। हाई रिफ्रेश रेट होने की वजह से एक ऐप से दूसरे ऐप में जाते समय ट्रांजिशन फील नहीं होगा। आप स्मूदली एक से दूसरे ऐप में स्विच कर सकते हैं। हालांकि, LCD पैनल होने की वजह से आपको OLED या AMOLED वाली फील नहीं आएगी।

इस टैबलेट पर हमने कई मूवीज और वेब सीरीज को एक्सपीरियंस किया है। पिक्चर की क्वालिटी हमें ठीक लगी। साथ ही, इसके स्पीकर्स में पावरफुल साउंड मिलता है। आपके अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं होगी। हमें इस टैबलेट का डिस्प्ले ठीक लगा है। हालांकि, प्रीमियम प्राइस की वजह से और ज्यादा बेहतर डिस्प्ले की उम्मीद थी।

परफॉर्मेंस

वनप्लस के इस टैबलेट में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इस्तेमाल किया है। यह चिपसेट इस साल लॉन्च होने वाले लगभग सभी फ्लैगशिप एंड्रॉइड डिवाइस में मिलता है। इसे OnePlus 15 (रिव्यू) में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ कंपनी ने 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज दिया है। हमने इसके टॉप वेरिएंट को रिव्यू के लिए यूज किया है। टैबलेट की परफॉर्मेंस किसी दमदार गेमिंग लैपटॉप जैसी है।

OnePlus Pad 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस पैड 4 रिव्यू

इस टैबलेट को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 3,356 और मल्टी कोर में 10,269 प्वाइंट्स मिले हैं, जो दर्शाता है कि यह काफी दमदार डिवाइस है। ग्राफिक्स की परफॉर्मेंस भी बेहतर है। आप इस पर हाई एंड गेमिंग भी कर सकते हैं। हालांकि, टैबलेट गेमिंग के लिए नहीं बना है। हमने इसके साथ आए Stylo Pro पेन का इस्तेमाल करके कुछ स्केच बनाए।

यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। इसमें आपको नियर स्टॉक Android वाला एक्सपीरियंस मिलेगा। मल्टी-टास्किंग में आपको इसमें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। हमें इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी लगी है।

OnePlus Pad 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस पैड 4 रिव्यू

बैटरी

यह टैबलेट 13,380mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 80W का फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इस टैबलेट को जीरो से फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। वहीं, इसकी बैटरी भी सिंगल चार्ज में पूरे दिन लास्ट करती है। LCD पैनल होने की वजह से इसमें बेहतर बैटरी बैकअप मिलता है। इस टैबलेट को फुल चार्ज करके हमने लगातार दो मूवीज देख ली यानी करीब 5:30 घंटे का वीडियो बैकअप मिलता है।

OnePlus Pad 4 Review
Image Source : INDIA TVवनप्लस पैड 4 रिव्यू

हमारा फैसला

OnePlus Pad 4 इस प्राइस रेंज में आने वाले कई टैबलेट के मुकाबले बेहतर परफॉर्म करता है। इसकी बैटरी लाइफ अच्छी है। साथ ही, इसका वजन काफी कम है, जिसकी वजह से आप एक हाथ में इसे यूज कर सकते हैं। प्रीमियम चिपसेट होने की वजह से मल्टी-टास्किंग बेहतर है। ओवरऑल इस टैबलेट में कई पॉजीटिव चीजें देखने को मिलती है।

इसका डिस्प्ले और बेहतर दिया जा सकता है। LCD पैनल होने की वजह से आपको इतनी बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा। साथ ही, इसमें सिम कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है। आप इसे केवल WiFi के जरिए ही इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रीमियम प्राइस में आने वाले कई ब्रांड के टैबलेट में आपको सिम कार्ड का भी ऑप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें - Oppo F33 5G Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस, जानें कैसा रहा हमारा एक्सपीरियंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक