1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंकिता को याद आया पुराना प्यार, सुशांत को किया कॉल

अंकिता को याद आया पुराना प्यार, सुशांत को किया कॉल

 Published : Oct 10, 2016 02:32 pm IST,  Updated : Oct 10, 2016 02:32 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एम.एस.धोनी: द अल्टोल्ड स्टोरी' में नजर आ चुके हैं। हाल ही में खबर आई है कि अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने उन्हें कॉल किया है।

ankita- India TV Hindi
ankita

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एम.एस.धोनी: द अल्टोल्ड स्टोरी' में नजर आ चुके हैं। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब प्रशंसा हासिल हो रही है। सुशांत को इस फिल्म के लिए सिनेमाजगते से जुड़े लोगों से भी सराहना हासिल हो रही है। ऐसे में अब खबर आई है कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंड़े ने भी इस फिल्म को देखने के बाद उन्हें कॉल किया है। अंकिता ने सुशांत को फोन कर उनकी इस फिल्म की खूब तारीफे करते हुए उन्हें इसकी कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े:-

पिछले दिनों हुए सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप ने उनके फैंस को काफी निराश किया था। इनके अलग होने की कई वजहें मीडिया के सामने आई थीं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी इस पर कोई बयान नहीं दिया। हाल ही में जब सुशांत से अंकिता को लेकर सवाल किए तब भी वह इनसे बचते हुए नजर आए। अब तो बस यही उम्मीद की जा रही है कि अंकिता के इस कॉल के बाद इन दोनों के बीच की कड़वाहटें कुछ कम हो जाएं।

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी फिल्म 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। नीरज पांड के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर और भूमिका चावला भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन