1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों सुशांत ने अब तक अपने परिवार को नहीं देखने दी 'एम.एस. धोनी...'

आखिर क्यों सुशांत ने अब तक अपने परिवार को नहीं देखने दी 'एम.एस. धोनी...'

 Published : Oct 06, 2016 05:45 pm IST,  Updated : Oct 06, 2016 05:45 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब प्रशंसा हासिल हो रही है।

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से खूब प्रशंसा हासिल हो रही है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सुशांत, धोनी के किरदार को पर्दे पर उतारते नजर आए हैं। सुशांत अब यह फिल्म इस सप्ताह परिवार संग देखेंगे। उन्होंने अब तक अपने परिवार को फिल्म देखने से रोका हुआ है।

इसे भी पढ़े:-

सुशांत ने बताया, "यह सच है कि मैंने अपने परिवार को यह फिल्म देखने से रोका हुआ है। मैं इस सप्ताह दिल्ली जाऊंगा और उनके साथ फिल्म देखूंगा। वे गुस्से में हैं कि सभी 'धोनी' (फिल्म) के बारे में पूछ रहे हैं और उन्होंने फिल्म अब तक नहीं देखी है।"

सुशांत की बहन मीतू सिंह शादी से पहले राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेटर थी। सुशांत, नीरज पांडे के निर्देशन बनी इस फिल्म की सफलता से खुश हैं, लेकिन वह फिल्म की सफलता का श्रेय लेना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, "फिल्म की सफलता धोनी की लोकप्रियता और निर्देशक नीरज पांडे की वजह से है।" 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की ओपनिंग शानदार रही थी। इसे लेकर सुशांत काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, "यह सब धोनी की चमत्कारिक पहुंच और लोकप्रियता की वजह से है। मैंने अपनी अन्य फिल्मों के बारे में इस तरह की प्रतिक्रिया कभी नहीं देखी।" फिल्म देखने वाले सुशांत के अभिनय की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सुशांत ने कहा, "हां मुझे बहुत-सी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस भूमिका के लिए मैंने पहले 80 किलो वजन बढ़ाया और युवा धौनी दिखने के लिए मुझे 20 किलो वजन घटाना पड़ा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन