'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' के ट्रेलर से प्रभावित होकर इस शख्श ने बनवाया दोस्त के घर टॉयलेट, अक्षय कुमार ने की तारीफ
'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' के ट्रेलर से प्रभावित होकर इस शख्श ने बनवाया दोस्त के घर टॉयलेट, अक्षय कुमार ने की तारीफ
Jyoti Jaiswal
Published : Jun 15, 2017 01:41 pm IST, Updated : Jun 15, 2017 01:42 pm IST
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, छा गया है। हर कोई ट्रेलर की तारीफ कर रहा है।
अक्षय
नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ है, छा गया है। हर कोई इस ट्रेलर की तारीफ कर रहा है। एक शख्स तो फिल्म का ट्रेलर देखकर इतना प्रभावित हुआ कि उसने अपने एक दोस्त को टॉयलेट बनाने में मदद की। इतना ही नहीं उसने बाकी लोगों से घर में टॉयलेट बनवाने की अपील भी की है। कोल्हापुर के रहने वाले एक शख्स ने जब यह बात ट्विटर पर साझा की तो खिलाड़ी कुमार ने खुद इस ट्वीट को रीट्वीट भी किया।
फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के अलावा अनुपम खेर और सना खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। नीरज पांडे और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को निर्देशित किया है नारायण सिंह ने। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।