1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब वरुण धवन और विराट कोहली दिखे एक जैसे लुक में

जब वरुण धवन और विराट कोहली दिखे एक जैसे लुक में

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस सबके बीच वरुण ने अपने इंस्टाग्राम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

varun virat- India TV Hindi
varun virat

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिलहाल ये दोनों ही सितारे अपनी इस फिल्म का काफी जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए दोनों ही कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच वरुण ने अपने इंस्टाग्राम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में वरुण और विराट का एक जैसा  हेयरस्टाइल नजर आ रहा है। तस्वीर में विराट डार्क ब्लू कलर की टी-शर्ट पहने और वरुण वाइट कलर की टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें दोनों एक सैलून में नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने इसके साथ विराट के लिए कैप्शन भी लिखा, "बद्री सिर्फ विराट का फैन है। मैंने जब अपने डायरेक्टर से पूछा बद्री किसे पसंद करता है, तो शशांक खेतान ने कहा विराट कोहली को। खुशकिस्मती से विराट मेरे साथ हेयरकट करवाने आए हैं। बता दूं कि वह बहुत विनम्र हैं।"

वरुण धवन और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 10 मार्च का सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ये दोनों तीसरी बार साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले इन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी साथ देखा गया था।

Latest Bollywood News