1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंटरनेट पर लीक हुए स्वरा की ‘अनारकली ऑफ आरा’ के बोल्ड सीन्स

इंटरनेट पर लीक हुए स्वरा की ‘अनारकली ऑफ आरा’ के बोल्ड सीन्स

 Published : Mar 01, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 05:02 pm IST

स्वरा भास्कर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' लगातार सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल चुकी है। फिल्म में कुछ ऐसे बोल्ड सीन्स हैं, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने हटाने का निर्देश दिया था।

swara- India TV Hindi
swara

नई दिल्ली: स्वरा भास्कर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में रिलीज किए फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। लेकिन इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल चुकी है। फिल्म में कुछ ऐसे बोल्ड सीन्स हैं, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद खबर आई है कि इस सीन्स को फिल्म से डिलीट कर दिया गया है। लेकिन अब यही सीन्स इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं।

अविनाश दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्वरा बिहार की सिंगर आरा की भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है जिसमें स्वरा का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है।

जहां एक तरफ फिल्म में स्वरा के किरदार को लेकर सभी उनकी तारीफें कर रहे हैं। वहीं खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने कुछ वक्त पहले उनकी इस फिल्म को साल की सबसे बकवास फिल्म कहा था। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसें दर्शकों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन