1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली-2' देखने से पहले पढ़ें ये नॉवेल

'बाहुबली-2' देखने से पहले पढ़ें ये नॉवेल

 Published : Mar 01, 2017 03:12 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 03:12 pm IST

'बाहुबली: द कन्क्लूशन्स' अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है, फिल्म रिलीज से पहले निर्माताओं ने फिल्म का ग्राफिक नॉवेल जारी किया है।

बाहुबली- India TV Hindi
बाहुबली

नई दिल्ली: फिल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूशन्स' की रिलीज का इंतजार हर कोई कर रहा है, क्योंकि हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया, इसके बाद अब निमार्ताओं ने फिल्म का ग्राफिक उपन्यास जारी किया है। इसका शीर्षक 'बाहुबली : बैटल ऑफ द बोल्ड' रखा गया है। इसे लोग अपने अपने मोबाइल पर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। आगामी सप्ताहों में इसके क्षेत्रीय संस्करण भी जारी किए जाएंगे।

फिल्म के ग्राफिक उपन्यास की रिलीज को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि उपन्यास को भारी तादाद में लोग डाउनलोड करके इसे भी सुपरहिट बना देंगे।

'बाहुबली' के पहले भाग को लोगों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म भारतीय सिनेमा की आज तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। 'बाहुबली : द कन्क्लूशन्स' 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में प्रभास, राणा डग्गूबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और सत्यराज मुख्य किरदारों में हैं। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन