1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बबीता फोगाट को लेकर शाहिद कपूर ने कही ये बात

बबीता फोगाट को लेकर शाहिद कपूर ने कही ये बात

 Published : Mar 01, 2017 04:30 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 04:30 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ ने दर्शकों के साथ सिनेमाजगत की हस्तियों को भी काफी प्रभावित किया है। इस फिल्म के कारण हरियाणा की पहलवान गीता और बबीता फोगाट को भी करीब से जानने का मौका मिला है। अब अभिनेता शाहिद कपूर...

shahid kapoor- India TV Hindi
shahid kapoor

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ ने दर्शकों के साथ सिनेमाजगत की हस्तियों को भी काफी प्रभावित किया है। इस फिल्म के कारण हरियाणा की पहलवान गीता और बबीता फोगाट को भी करीब से जानने का मौका मिला है। अब अभिनेता शाहिद कपूर भी बबीत फोगाट से काफी प्रेरित हुए हैं। हाल ही में शाहिद ने भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रेरणा करार दिया।

बबीता ने ट्विटर पर शाहिद से कहा, "शाहिद सर मैंने अखबार में पढ़ा है कि आप बबीता फोगाट की भूमिका निभाना चाहते हैं। 'दंगल 2' से आपकी यह इच्छा पूरी होगी।" इस पर शाहिद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हाहाहा, बबीता तुम कितनी प्यारी हो। सचमुच एक प्रेरणा हो।" बबीता और उनकी बहन गीता फोगाट का किरदार आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' के साथ पर्दे पर दर्शाया गया है। इसका निर्देशन नीतेश तिवारी ने किया था?

शाहिद को हाल ही में रिलीज हुए फिल्म 'रंगून' में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म में वह कंगना रनौत और सैफ अली खान के साथ दिखे थे। इसके अलावा फिलहाल वह संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हिए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन