देश के सबसे चर्चित टीवी शो 'आप की अदालत' के लेटेस्ट एपिसोड में इस बार बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने शिरकत की। शो के होस्ट और इंडिया टीवी के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सामने आमिर ने न सिर्फ अपने फिल्मी करियर की दिलचस्प झलक पेश की, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनकहे पहलुओं पर भी खुलकर बात की। आमिर खान पर लगे कई गंभीर आरोपों को भी इस शो में उजागर किया है। कुछ मुद्दों पर उन्होंने पहली बार चुप्पी तोड़ी और इनमें से एक है लव जिहाद का मामला। आमिर खान ने न सिर्फ बेबाकी से इसका जवाब दिया बल्कि आरोप लगाने वालों को अपने जवाब से चारों खाने चित कर दिया है।
इस फिल्म को लेकर लगे लव जिहाद के आरोप
10 साल पहले 19 दिसंबर 2014 को फिल्म 'पीके' रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी में पाकिस्तान के मुस्लिम लड़के से भारत की हिंदू लड़की का प्यार दिखाया गया था। आमिर खान इसका सपोर्ट करते नजर आए थे। इसको लेकर काफी बवाल हुआ था, लेकिन आमिर इसका बचाव करते दिखे थे, जिसके बाद उन पर आरोप लगे कि वो लव जिहाद करा रहे हैं। अब सालों बाद आमिर खान आप की अदालत में इस पर बात की और सभी आरोपों का न सिर्फ खंडन किया बल्कि उन्होंने अपने जवाब से ट्रोल्स की बोलती भी बंद कर दी। उन्होंने साफ कहा कि प्यार धर्म से ऊपर है।
यहां देखें वीडियो
क्या था आमिर से सवाल
आमिर खान ने अपनी बहनों और बेटी का उदाहरण दिया और कहा कि वो प्यार और प्यार करने वालों के समर्थक हैं। अब आमिर से क्या सवाल किया गया था, ये आपको बताते हैं। रजत शर्मा ने सवाल किया, 'ट्रोल्स कहते हैं, आप लव जिहाद कर रहे हैं?' आमिर खान ने इस पर 'अरे बाप रे!' कह कर रिएक्ट किया। इसके बाद रजत शर्मा बोले, 'वे कहते हैं, फिल्म पीके में आपने एक हिंदू लड़की की पाकिस्तानी मुस्लिम से शादी को सही ठहराया?'
लव जिहाद पर आमिर खान का जवाब
आमिर खान ने इस आरोप का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'जब भी दो अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो वे प्यार की वजह से ऐसा करते हैं। हर बार यह लव जिहाद नहीं होता। इसे इंसानियत कहते हैं। यह धर्म से ऊपर है। मैं आपको बता दूं। मेरी बहन निखत ने हिंदू संतोष हेगड़े से शादी की। क्या आप कहेंगे, यह लव जिहाद है? मेरी छोटी बहन फरहत ने हिंदू राजीव दत्ता से शादी की। क्या आप कहेंगे, यह लव जिहाद है? मेरी बेटी आयरा ने कुछ महीने पहले नुपुर शिखरे से शादी की है। तो प्यार धरती पर सबसे बड़ी चीज है।
ये भी पढ़ें
| Aap Ki Adalat: फिल्मों को दिए 38 साल, फिर बना लिया एक्टिंग छोड़ने का मन, रोते हुए आमिर खान बोले- 3 दिन तक डिप्रेशन में था |
| 7 साल तक जूही चावला से आमिर खान ने नहीं की थी बात, Aap Ki Adalat में मानी गलती, बताया कारण |
|
हिंदू महिलाओं से शादी लेकिन बच्चों के मुस्लिम नाम! ट्रोल के सवालों पर आमिर ने बता दी बेटे-बेटी के नाम की हिस्ट्री
|
| 'मेरी बेटी-बहनों ने हिंदू से शादी की', लव जिहाद का आमिर खान पर लगा आरोप, 'आप की अदालत' में ट्रोल को किया चारों खाने चित |
| नीचता पर उतर आया था पाकिस्तान, 'दंगल' की रिलीज के लिए रखी थी घिनौनी शर्त, लेकिन आमिर खान ने दिखाया ठेंगा |
| Aap Ki Adalat में आमिर खान का दावा, बॉलीवुड में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे पहले खोला मोर्चा, इस फिल्म से की शुरुआत |
| Aap Ki Adalat में आमिर खान का बड़ा प्रॉमिस, अब कभी मन में नहीं लाएंगे फैंस का दिल तोड़ने वाला ये ख्याल |
Latest Bollywood News