1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat में आमिर खान का दावा, बॉलीवुड में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे पहले खोला मोर्चा, इस फिल्म से की शुरुआत

Aap Ki Adalat में आमिर खान का दावा, बॉलीवुड में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे पहले खोला मोर्चा, इस फिल्म से की शुरुआत

बॉलीवुड में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे पहले मोर्चा खोलने वाले एक्टर्स का जब भी नाम लिया जाता है, तो मनोज कुमार, सनी देओल, अक्षय कुमार जैसे नाम याद आते हैं, लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी इस कड़ी में सबसे आगे आमिर खान रहे हैं। आप की अदालत में ये दावा उन्होंने खुद किया है।

Aamir khan rajat sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आमिर खान और रजत शर्मा।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 'आप की अदालत' में अपनी फिल्मों को लेकर उठे एक बड़े सवाल पर खुलकर जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि वे अपनी फिल्मों में पाकिस्तान का नाम क्यों नहीं लेते तो आमिर ने न केवल इसका कारण बताया, बल्कि यह भी खुलासा किया कि उनकी फिल्म सरफरोश भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें खुले तौर पर पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई का नाम लिया गया था। आमिर ने बताया कि लंबे समय तक फिल्म निर्माताओं को सेंसर बोर्ड की वजह से 'पड़ोसी मुल्क' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन सरफरोश में उन्होंने इस पर सवाल उठाया और आखिरकार सेंसर बोर्ड को मना लिया।

नहीं ले सकते थे पाकिस्तान का नाम!

यह पूछे जाने पर कि वे अपनी फिल्मों में पाकिस्तान का नाम क्यों नहीं लेते, सुपरस्टार ने जवाब दिया, 'हिंदुस्तान की फिल्म हिस्ट्री आप उठाकर देख लीजिए। हमेशा हम लोगों को सेंसर बोर्ड कहती है कि आप पड़ोसी मुल्क बोलिए, आप उसका (पाकिस्तान) नाम नहीं ले सकते। तो पहले जमाने में आता था कि वो पड़ोसी मुल्क का हमला हो गया है। पड़ोसी मुल्क ये कर रहा है तो हम फिल्म वालों को ये बोलना अलाउड नहीं था। क्या आपको पता है कि सरफरोश मेरी वो पहली फिल्म है इतिहास की जिसमें हमने खुलकर पाकिस्तान का नाम लिया है। खुलकर आईएसआई का नाम लिया है।'

यहां देखें वीडियो

सेंसर बोर्ड को मनाने में लगे थे आमिर खान

इसी कड़ी में आमिर खान ने आगे कहा, 'निर्देशक जॉन (मैथ्यू मैथन) ने कहा था कि सेंसर ये पास नहीं करेगी तो मैंने कहा क्यों पास नहीं करेगी। हम उनको समझाएंगे कि जब पार्लियामेंट में आडवाणी जी कह सकते हैं कि पाकिस्तान हमारे साथ गलत बर्ताव कर रहा है। हमारे देश में आतंकवाद फैला रहा है। जब आडवाणी जी हमारे पार्लियामेंट में कह सकते हैं तो हम क्यों नहीं कह सकते? उस बेसिस पर हमको परमिशन मिली उस फिल्म में और वो पहली फिल्म थी जिसमें हमने पाकिस्तान का नाम लिया। उसके बाद जितनी फिल्में आई हैं अब हम पाकिस्तान बोलते हैं या आईएसआई बोलते हैं। सरफरोश पहली फिल्म थी। तो जो लोग कहते हैं कि मैं पाकिस्तान के खिलाफ बोलता नहीं हूं तो मैंने सबसे पहले पाकिस्तान का नाम लिया है।

ये भी पढ़ें

Aap Ki Adalat: फिल्मों को दिए 38 साल, फिर बना लिया एक्टिंग छोड़ने का मन, रोते हुए आमिर खान बोले- 3 दिन तक डिप्रेशन में था
7 साल तक जूही चावला से आमिर खान ने नहीं की थी बात, Aap Ki Adalat में मानी गलती, बताया कारण
हिंदू महिलाओं से शादी लेकिन बच्चों के मुस्लिम नाम! ट्रोल के सवालों पर आमिर ने बता दी बेटे-बेटी के नाम की हिस्ट्री
'मेरी बेटी-बहनों ने हिंदू से शादी की', लव जिहाद का आमिर खान पर लगा आरोप, 'आप की अदालत' में ट्रोल को किया चारों खाने चित
नीचता पर उतर आया था पाकिस्तान, 'दंगल' की रिलीज के लिए रखी थी घिनौनी शर्त, लेकिन आमिर खान ने दिखाया ठेंगा
Aap Ki Adalat में आमिर खान का दावा, बॉलीवुड में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे पहले खोला मोर्चा, इस फिल्म से की शुरुआत
Aap Ki Adalat में आमिर खान का बड़ा प्रॉमिस, अब कभी मन में नहीं लाएंगे फैंस का दिल तोड़ने वाला ये ख्याल

 

Latest Bollywood News