A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने किया भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग रोमांटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल

आमिर खान ने किया भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह संग रोमांटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने आमिर खान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने साथ में डांस किया। डांस का वीडियो अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

<p>अक्षरा सिंह संग...- India TV Hindi
Image Source : AKSHARASINGHINSTAGRAM अक्षरा सिंह संग रोमांटिक डांस

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान इन दिनों 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आमिर खान संग डांस कर रही हैं। वीडियो में अक्षरा आमिर के साथ नजर आ रही हैं। 

अक्षरा सिंह संग रोमांटिक डांस

इस वीडियो में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर और अक्षरा एक कमरे में बैठे हुए हैं तभी आमिर अक्षरा के साथ डांस करने के लिए अपना हाथ आगे करते हैं। अक्षरा भी उनके साथ डांस करती हैं। वीडियो में दोनों को लाल सिंह चड्ढा के गाने 'फिर न ऐसी रात आएगी' पर रोमांटिक डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'यह सपना सच होने जैसा है! आमिर सर इस दिन को ऐसा बनाने के लिए धन्यवाद जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर भी लीड रोल में हैं। फिल्म हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक है।

 

 

ये भी पढ़िए

Poet Surender Sharma: खुद के निधन की खबर सुनकर चौंक गए कवि सुरेंद्र शर्मा, वीडियो बनाकर बताया- मैं जिंदा हूं

Anupamaa Update: किंजल के बेबी शॉवर में जमकर होगा तमाशा, अनुपमा को ठहराया जाएगा ज़िम्मेदार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में फराह खान ने डाली फूट, क्यों कहा उसे छोड़ दो?

RHTDM Remake: कैसी होगी 'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक? R Madhavan ने दिया अजीब जवाब

 

 

Latest Bollywood News