मां बनना हर एक महिला का सपना होता है। प्रेगनेंसी के दौरान कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है। वही बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में इलियाना ने एक पोस्ट कर अपने आने वाले बच्चे को लेकर एक जानकारी दी है। अब जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Image Source : Ileana D'Cruz instagramIleana D'Cruz
Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: अधिक उठाएगा पाखी पर हाथ, आएंगे ये बड़े ट्विस्ट
The Kerala Story Box office collection prediction: 'द कश्मीर' फाइल्स जैसा कमाई कर पाएगी फिल्म? जानिए पहले दिन कितना होगा बिजनेस
बता दें इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी की कोई जानकारी नहीं दी है। इलियाना डिक्रूज का नाम ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन और कटरीना कैफ के भाई सेब्सयिन लॉरेंट माइकल के साथ जुड़ चुका है। साथ ही अभी इस बात की भी जानकारी नहीं है कि इलियाना डिक्रूज के पति कौन हैं। हाल ही में इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस बिस्तर में सोते हुई नजर आ रही हैं। वही इस पोस्ट को शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है जब आप नींद लेना चाहते हैं लेकिन बेबी आपके पेट में डांस करने का फैसला करता है। बता दें एक्ट्रेस का होने वाला बच्चा एक्ट्रेस को किक कर रहा है।
Anupama में आपरा मेहता के बाद होगी इस हैंडसम एक्टर की एंट्री? अनुज को मिलेगी कांटे की टक्कर
Pathaan: पड़ोसी मुल्क में भी बजेगा Shah Rukh Khan के नाम का डंका, इस दिन रिलीज होगी 'पठान'
इलियाना डिक्रूज 'बर्फी', 'रुस्तम', 'बादशाहो', 'रेड', 'मैं तेरा हीरो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 18 अप्रैल को, इलियाना ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं, पहली "एंड सो द एडवेंचर बिगिन्स" स्लोगन के साथ और दूसरी "मामा" शब्द के पेंडेंट की। इसके कैप्शन में, इलियाना डीक्रूज ने लिखा: “जल्द ही आ रहा है। मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।” पोस्ट के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उसके बच्चे के पिता के बारे में कयास लगाना शुरू कर दिया और अभिनेत्री से उसकी वैवाहिक स्थिति के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया। उनकी पोस्ट पर कमेंट्स मुख्य रूप से ये थे, "कौन पिता है" और "आपने शादी कब की?
Latest Bollywood News