1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupama में आपरा मेहता के बाद होगी इस हैंडसम एक्टर की एंट्री? अनुज को मिलेगी कांटे की टक्कर

Anupama में आपरा मेहता के बाद होगी इस हैंडसम एक्टर की एंट्री? अनुज को मिलेगी कांटे की टक्कर

 Published : May 05, 2023 04:36 pm IST,  Updated : May 05, 2023 04:36 pm IST

'अनुपमा' शो में जल्द ही अमन महेश्वरी की एंट्री होने वाली है। जो कि अनुज को कांटे की टक्कर देने वाला है।

twitter- India TV Hindi
Anupama Image Source : TWITTER

'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। इसी कारण ये शो लोगों को काफी पसंद आता है। साथ ही ये इस सीरियल हमेशा टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर रहता है। हाल ही में इस शो में दिखाया जा रहा है कि जल्द ही अनुज और अनुपमा एक होंगे। इसी बीच इस शो में जल्द ही 2 नए किरदार की एंट्री होने वाली है। हाल ही में खबर आई थी कि अपरा मेहता की एंट्री हुई है। वही एक और हैंडसम एक्टर की एंट्री होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस एंट्री के बाद शो में काफी मजेदार ट्विस्ट देखने मिलेंगे।

Pathaan: पड़ोसी मुल्क में भी बजेगा Shah Rukh Khan के नाम का डंका, इस दिन रिलीज होगी 'पठान'

The Kerala Story: केरल की मस्जिद में हिंदू कपल ने रचाई धूमधाम से शादी, AR Rahman ने शेयर किया वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'अनुपमा' में अमन महेश्वरी की एंट्री होने वाली है। इस एंट्री के बाद अनुपमा के जीवन में काफी बदलाव आएगा। बता दें अमन महेश्वरी 'मीत: बदलेगी दुनिया की रीत' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। अब देखना ये होगा कि अमन महेश्वरी की एंट्री के बाद अनुपमा-अनुज एक होंगे या नहीं। एक तरफ जहां अनुपमा अनुज को पाने के लिए लंबा इंतजार कर रही है। वही माया अनुज को रोकने के लिए एक से एक खेल खेल रही है। 

इस फेमस पंजाबी सिंगर का हुआ निधन, शहनाज गिल के साथ कर चुके हैं काम

Anjali Arora: MMS के बाद एक बार फिर बना अंजली अरोड़ा का मज़ाक, लोगों ने कहा देश को बर्बाद करने के लिए आप ही काफी हो

दो एंट्री के बाद शो में ट्विस्ट भी दबल आएगा। रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा में अपरा मेहता अनुपमा की डांस गुरू का रोल प्ले करेंगी। साथ ही अनुपमा को जिंदगी बदलने के लिए कुछ जरूरी बातें भी बताएंगी। जिससे अनुपमा का जीवन बदल जाएगा। अपरा मेहता ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अलावा 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'जमाई राजा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'क्या हुआ तेरा वादा' जैसे शो में काम किया है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन