Published : Mar 30, 2023 11:48 am IST,
Updated : Mar 30, 2023 11:48 am IST
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक पत्रकार द्वारा लगाए गए आरोप के बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है।
Image Source : INDIA TVSalman Khan
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार सलमान खान लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में गैंगस्टर द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं अब एक्टर को एक मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। यह राहत उन्हें उस मामले में मिली है जिसमें पत्रकार ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।
नहीं लगानी होगी हाजिरी
दरअसल, सलमान खान के खिलाफ 2019 में पत्रकार अशोक पांडे ने मारपीट का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। जिसके बाद उन्हें अंधेरी कोर्ट के आदेश अनुसार वहां हाजिरी लगानी होती थी। लेकिन अब हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि सलमान को अंधेरी कोर्ट में हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी।
FIR भी होगी रद्द
बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी किए गए समन को भी हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। साथ ही आदेश में कहा गया है कि सलमान के खिलाफ दर्ज FIR भी रद्द की जाए। जाहिर है कि धमकी मिलने के बाद परेशानी के दौर से गुजरने वाले सलमान के लिए यह आदेश राहत भरा है। बता दें कि 2019 में पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान के खिलाफ मारपीट करने की FIR दर्ज कराई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, शहनाज गिल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है। इसके बाद सलमान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सीक्वल 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा।