1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम नवमी पर दीपिका चिखलिया ने फैंस को दिया सरप्राइज, सालों बाद फिर लोगों को हुए 'रामायण' की माता सीता के दर्शन

राम नवमी पर दीपिका चिखलिया ने फैंस को दिया सरप्राइज, सालों बाद फिर लोगों को हुए 'रामायण' की माता सीता के दर्शन

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Mar 30, 2023 07:12 am IST,  Updated : Mar 30, 2023 07:12 am IST

Deepika Chikhalia appeared again in Sita Look: रामानंद सागर के पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सालों बाद उसी अवतार में नजर आ रही हैं।

Deepika Chikhalia appeared again in the look of Ramayana Sita- India TV Hindi
Deepika Chikhalia appeared again in the look of Ramayana Sita Image Source : INSTAGRAM_DEEPIKACHIKHALIA

Deepika Chikhalia AKA Sita Of Ramayan: आज राम नवमी के मौके पर 'रामायण' की सीता ने फैंस को दमदार सरप्राइज दिया है। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को 1987 में प्रसारित रामानंद सागर के पौराणिक सीरियल 'रामायण' में सीता के किरदार के लिए हमेशा याद किया जाता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें भगवा रंग की साड़ी पहने और भगवान राम की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। 

सालों बाद पहनी वही साड़ी 

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह वही साड़ी है जो मैंने लव कुश कांड के दौरान पहनी थी। इससे पहले भी उन्होंने दो वीडियो शेयर किए थे और शो में अपने सफर को याद किया था। एक वीडियो में उन्होंने शो के एक सीन को रीक्रिएट किया और लिखा कि थ्रो बैक, पुरानी यादें, अनएडिटेड फुटेज या क्या इसे रीक्रिएट किया गया है।

फैंस ने की जमकर तारीफ 

उनके पोस्ट को उनके फैंस ने काफी सराहा। उनमें से एक ने कहा, मैम, हम सभी आपके इन तीन इंस्टा पोस्ट के लिए हमेशा आपके आभारी रहेंगे। धन्य महसूस कर रहे हैं। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इसे साझा करने के लिए हम सभी की ओर से धन्यवाद! कई लोग आपको एक बार और सीता जी के रूप में देखना चाहते थे। 

'कौन तुझे यूं प्यार करेगा, जैसे मैं ये करती हूं' गाने वाली लड़की को जानते हैं आप? गिनीज बुक में भी दर्ज है नाम

इन फिल्मों में किया काम

दीपिका ने सीता के अपने चित्रण के लिए बहुत लोकप्रियता हासिल की और दर्शक अभी भी शो में उनके प्रदर्शन की सराहना करते हैं। उन्होंने 'चीख', 'विक्रम बेताल', 'घर संसार', 'खुदाई', 'गालिब' समेत कई फिल्मों में काम किया है।

'भोला' की रिलीज से पहले अजय देवगन को हो रही रिजल्ट वाली फीलिंग, #AskBholaa में फैंस को दिए मजेदार जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन