Bollywood Wrap: आज के पूरे दिन की मज़ेदार खबरों के साथ हम एक बार फिर से हाज़िर हैं। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की दुनिया तक की हर अप-टू-डेट खबर आपको बस यहीं मिलेगी। फिल्में हो या फिर सीरियल मसाला तो हर जगह मिल ही जाता है। गॉसिप की दुनिया की हर तरो-ताज़ा खबरों का सभी को बेसब्री से इंतज़ार भी रहता है। इसलिए तो हमारी पैनी नज़रे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर बनी रहती है। ताकि आप किसी भी बड़ी खबर को मिस न कर दें। ऐसे में आज हम फिर लेकर आए हैं आज की 5 बड़ी खबरें...
Shilpa Shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। फिर चाहे हालात कोई भी क्यों न हो। कुछ दिनों पहले शूटिंग के दौरान शिल्पा का पैर टूट गया था। एक्ट्रेस लगभग एक महीने से फ्रैक्चर के साथ घूम रही हैं। लेकिन अपनी परेशानी को भूलकर शिल्पा ने बड़े ही धूमधाम के साथ अपने घर में बप्पा का स्वागत किया था। वहीं बीते दिन उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से गणपति बप्पा का विसर्जन भी किया। सोशल मीडिया पर शिल्पा और उनकी परिवार की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
Kartik Aaryan
कार्तिक आर्यन फिल्म भूल भुल्लैया 2 हिट होने के बाद से ही मेकर्स की पहली पसंद बन गए हैं। कार्तिक ने कियारा आडवाणी के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच कार्तिक आर्यन ने अपने घर की इनसाइड तस्वीर को भी फैंस से साझा किया है। कार्तिक आर्यन ने अपने नए घर की तस्वीर शेयर की है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर की तस्वीर शेयर की है। खबरों की मानें तो एक्टर के नए घर की कीमत करीब 1.60 करोड़ रुपए है।
Bigg Boss 16
छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) हर साल शुरू होने से पहले ही चर्चा का हिस्सा बन जाता है। मिली जानकारी के अनुसार बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) शो में हिस्सा लेने वाली हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने अपने शो के लिए नुसरत को अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नुसरत को हर हफ्ते के लिए 16 लाख रुपये ऑफर किए गए हैं। नुसरत जहां साल 2021 में टॉप न्यूजमेकर में से एक रही थीं।
Jasmin Bhasin And Ali Goni
एली गोनी (Ali Goni) और जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खबरों में बने ही रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस का भी बेशुमार प्यार मिलता ही रहता है। इसी बीच दोनों एक बार फिर से नए म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आए हैं। दोनों के लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो का नाम है 'सजाउंगा लुटकर भी' (Sajaunga Lutkar Bhi)। इस वीडियो में कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री जबरदस्त है। जैस्मीन भसीन साड़ी पहनकर बारिश में भीगते हुए श्रीदेवी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं दोनों की जोड़ी भी लोगों का दिल जीत रही है।
Anupama
छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) अपनी स्टोरी लाइन के चलते लगातार टीआरपी की लिस्ट में छाया रहता है। लेकिन पिछले काफी वक्त से शो कॉन्ट्रोवर्सी का भी हिस्सा बना हुआ है। एक के बाद एक किरदार शो छोड़कर जा रहे हैं। पारस कलनावत (Paras Kalnawat ) के बाद अब एक और सदस्य ने 'अनुपमा' को अलविदा कह दिया है। दरअसल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के भाई-भाभी की बेटी सारा कपाड़िया का करिदार निभा रही अल्मा हुसैन ने शो छोड़ दिया है।
Latest Bollywood News