1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shilpa Shetty ने पूरे परिवार संग धूमधाम से किया गणपति विसर्जन, फ्रैक्चर होने के बाद भी जमकर थिरकी एक्ट्रेस

Shilpa Shetty ने पूरे परिवार संग धूमधाम से किया गणपति विसर्जन, फ्रैक्चर होने के बाद भी जमकर थिरकी एक्ट्रेस

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 04, 2022 07:34 am IST,  Updated : Sep 04, 2022 08:23 am IST

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके परिवार के वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ छाए हुए हैं। एक्ट्रेस ने अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा को शानदार तरीके से विदा किया।

Ganesh Visarjan 2022, Shilpa Shetty- India TV Hindi
Ganesh Visarjan 2022 Image Source : TWITTER/INSTAGRAM

Highlights

  • शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से की बप्पा की विदाई
  • टूटे पैर के साथ शिल्पा शेट्टी डांस करती नज़र आईं

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) हर त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाती हैं। फिर चाहे हालात कोई भी क्यों न हो। बीते दिनों शूटिंग के दौरान शिल्पा का पैर टूट गया था। एक्ट्रेस लगभग एक महीने से फ्रैक्चर के साथ घूम रही हैं। लेकिन अपनी परेशानी को भूलकर शिल्पा ने बड़े ही धूमधाम के साथ अपने घर में बप्पा का स्वागत किया था। वहीं बीते दिन उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से गणपति बप्पा का विसर्जन भी किया।

इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें शिल्पा अपने पूरे परिवार के साथ बप्पा के विसर्जन पर जमकर थिरकती हुई नज़र आ रही हैं। शिल्पा के साथ-साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनके बेटे ने भी जमकर डांस किया। गणपति जी को विदा करते वक्त जश्न का नज़ारा देखने को मिला। बेहद खुशी के साथ शिल्पा ने अपने बप्पा की विदाई की। 

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने शुरू की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग, कियारा आडवाणी संग बनी है जोड़ी, फैंस हुए बेहद एक्साइटेड

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा खुद को डांस करने से रोक नहीं पा रही हैं। यहां तक की वो अपने पैर की चोट के बारे में भी भूल गई हैं। हालांकि पास खड़ी उनकी बहन उन्हें याद दिलाती है कि थोड़ा अपना ध्यान रखें। लेकिन एक्ट्रेस का मन तो जमकर झूमने का कर रहा है। शिल्पा का ये अंदाज़ उनके चाहनेवालों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इन वीडियोज़ को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही सब शिल्पा की तारीफ भी कर रहे हैं। 

Ganesh Visarjan 2022
Image Source : INSTA/TWITTERGanesh Visarjan 2022

Nusrat Jahan ने बिकिनी पहन दिए समंदर किनारे पोज, गजब ढा रही हर एक अदा

 

इतना ही नहीं हर बार की तरह शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों के साथ ट्वीनिंग की। यानी मां-बेटे और बेटी एक जैसे कपड़े पहने हुए नज़र आए। वीडियो में शिल्पा ने लेमन यलो कलर का प्रिंटेड शरारा ड्रेस पहना तो उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान भी शिल्पा की ड्रेस से मैचिंग कुर्ता पहने हुए नजर आए। इससे पहले भी कई पूजा-पाठ के मौके पर इस परिवार को एक ही रंग में रंगा हुआ देखा जा चुका है। 

Ganesh Visarjan 2022
Image Source : INSTA/TWITTERGanesh Visarjan 2022

Bollywood Wrap: नोरा फतेही से हुई पूछताछ, विरुष्का ने खरीदा फार्महाउस, जानिए हर खबर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन