1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Nusrat Jahan ने बिकिनी पहन दिए समंदर किनारे पोज, गजब ढा रही हर एक अदा

Nusrat Jahan ने बिकिनी पहन दिए समंदर किनारे पोज, गजब ढा रही हर एक अदा

 Published : Sep 03, 2022 02:09 pm IST,  Updated : Sep 03, 2022 02:09 pm IST

Nusrat Jahan Bold Look: नुसरत इन तस्वीरों में वह ब्लू और पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं।

Nusrat Jahan posed in a bikini- India TV Hindi
Nusrat Jahan posed in a bikini Image Source : INSTAGRAM_NUSRATJAHAN

Highlights

  • नुसरत जहां ने दिए बिकिनी में पोज
  • अदाएं उड़ा रहीं फैंस की नींद
  • लुक पर मर मिटे लोग

Nusrat Jahan Bold Look: बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) देश की सबसे ज्यादा बोल्ड सेलेब्रिटीज में शुमार हैं। वह अपनी बोल्डनेस के साथ बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। नुसरत की फिल्मी पर्दे से लेकर पर्सनल और पॉलिटिकल लाइफ तक सुर्खियों में छाई रहती है। वह इतनी बेबाक हैं कि अपनी हाजिर जवाबी के कारण हमेशा तारीफ पाती हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके फैंस को उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक बार फिर नुसरत ने अपने हॉट अंदाज में अपने फैंस की नींद उड़ा दी है।

ब्लू एंड पिंक बिकिनी में दिए पोज 

नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अपने ग्लैमर से लोगों के होश उड़ाने के लिए मशहूर हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। नुसरत ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो अब खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लू और पिंक कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने समंदर किनारे ऐसे पोज दिए हैं कि अब उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। देखिए ये तस्वीरें...

 

सनग्लॉसेस में दिए पोज 

नुसरत ने इस फोटोशूट में अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कने तेज कर दी हैं। नुसरत के लुक की बात करें तो तस्वीरों में वह सनग्लॉसेस और मिनिमल जूलरी के साथ बला की खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बीच लुक को एक मल्टीकलर स्टॉल को कमर पर बांधकर कम्पलीट किया था। 

एक बच्चे की मां हैं नुसरत 

आपको बता दें कि बीते साल  26 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। हालांकि मां बनने के बाद भी नुसरत की फिटनेस और खूबसूरती में किसी तरह की कमी नहीं आई है।  आपको याद दिला दें कि नुसरत के बेटे के पिता के नाम को लेकर काफी विवाद भी सामने आया था। क्योंकि यह बच्चा नुसरत के बॉयफ्रेंड यश सेनगुप्ता का है। जबकि साल 2018 में नुसरत ने बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी।  

Nora Fatehi questioned: महाठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में नोरा फतेही से हुई पूछताछ, पूछे गए 50 से ज्यादा सवाल

Anushka Sharma और Virat Kohli ने खरीदा इतना बड़ा फार्महाउस, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन