Bollywood Wrap: बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक की हर जानकारी पर लोगों की नज़र रहती है। ऑडियंस हमेशा अपने फेवरेट सितारों की ज़िंदगी में चल रही हलचल के बारे में जानना चाहती है। एंटरटेनमेंट और गॉसिप की दुनिया पर लोगों की पैनी नज़रे रहती हैं। क्योंकि यहां हर पल कुछ नया होता ही रहता है। ऐसे में टीवी जगत हो या बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की सारी बड़ी खबरें लेकर हम आपके सामने आए हैं। चलिए जानते हैं आज की 5 बड़ी खबरों के बारे में...
Sonam Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बीते दिन अपने नन्हें बेटे के साथ घर पहुंची। इस दौरान पापा आनंद अहूजा अपने बेटे को सीने से लगाए नज़र आए। घर के अंदर जाने से पहले नाना अनिल कपूर के घर पर सारे रिती रिवाज़ किए गए। मां और नन्हें मेहमान की बुरी नज़र उतारी गई। साथ ही अनिल कपूर और आनंद अहूजा ने पुलिस और मीडिया के बीच मिठाई भी बांटी। कपूर परिवार में इस वक्त किलकारियों की गूंज है। घर में खुशी का माहौल बना हुआ है।
Comedian Munawar Faruqui
रिएलिटी शो विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम मुश्किलों में फंसता हुआ नज़र आ रहा है। खबरों की मानें तो दिल्ली में मुनव्वर लाइव स्टैंडअप कॉमेडी शो करने वाले हैं। लेकिन शो की शुरुआत से पहले ही कॉमेडियन का नाम विवादों में घिर गया है। कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी का शो दिल्ली में 28 अगस्त रविवार को होने वाला था। लेकिन अब अचानक शो के रद्द होने की बात सामने आई है। बता दें कि इस शो को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक पत्र लिखा था और शो रद्द करने की मांग की थी।
Liger Box Office Collection Day 2
पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म के ज़रिए विजय ने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है। साउथ एक्टर के साथ फिल्म में अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कुछ खास कमाई नहीं की। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'लाइगर' की रफ्तार धीमी नज़र आई। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन महज़ 15 से 17 करोड़ के बीच कमाई की है।
Sonali Phogat Murder Case
सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। मिली जानाकरी के अनुसार शुक्रवार को गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान (Sudhir Sangwan) और उसके साथ सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गोवा पुलिस ने दावा किया है कि सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Janhvi Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त जान्हवी की कई तस्वीर वायरल हो रही हैं। दरअसल बीती रात बॉलीवुड की एक हाई प्रोफाइल प्री वेडिंग पार्टी में कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की। पार्टी की थीम व्हाइट थी। वहीं जान्हवी कपूर और मलाइका के आते ही सबकी निगाहें इन दोनों पर टिक गईं। सामने आए वीडियोज में दोनों ही व्हाइट ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं।
Latest Bollywood News