1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sonam Kapoor का बेटे के साथ हुआ घर पर स्वागत, पूजा के बाद हुआ गृह प्रवेश

Sonam Kapoor का बेटे के साथ हुआ घर पर स्वागत, पूजा के बाद हुआ गृह प्रवेश

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 27, 2022 07:12 am IST,  Updated : Aug 27, 2022 07:12 am IST

Sonam Kapoor: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने इस नन्हें मेहमान को लेकर शुक्रवार को पहली बार घर पहुंचे।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor Image Source : INSTAGRAM - FAN PAGE

Highlights

  • डिलीवरी के बाद बेटे के साथ घर पहुंची सोनम कपूर
  • बेटे को गोद में लिए घर पहुंचे आनंद आहूजा

Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने जब से अपने बेटे को जन्म दिया है, तभी से वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन एक्ट्रेस डिस्चार्ज होकर अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ हॉस्पिटल से अपने पापा-मम्मी के घर पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोनम के घर आने पर परिवार की खुशी की ठिकाना ही नहीं था।

दरअसल सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने इस नन्हें मेहमान को लेकर शुक्रवार को पहली बार घर पहुंचे। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह आनंद अपने नन्हें से बेटे को अपने सीने से लगाए नज़र आ रहे हैं। वहीं घर में आने से पहले सोनम और बच्चे की नज़र उतारी जा रही है। साथ ही पूजा के बाद ही उनका गृह प्रवेश करवाया गया।

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट को दिया गया था 1.5 ग्राम ड्रग्स, गोवा पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

बता दें - सोनम और नन्हें मेहमान के घर आने की खुशी में नाना अनिल कपूर (Anil Kapoor) और पापा आनंद अहूजा (Anand Ahuja) ने पुलिसवालों और पैपराजी के बीच मिठाईयां बांटी । अपने घर में आई खुशियां कपूर परिवार ने सभी के साथ शेयर की। इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली। जहां आनंद और अनिल अपने हाथों से सभी को मिठाई देते हुए नज़र आए। 

34 Years Of Salman Khan: सलमान खान ने शेयर किया 'किसी का भाई किसी की जान' का फर्स्ट लुक, आपने देखा क्या?

कुछ वक्त पहले ही सोनम कपूर लंदन से मुंबई वापस अपनी डिलीवरी के लिए आई हैं। बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद तक अभी वह अपने माता-पिता के घर पर ही रहेंगी। सोनम कपूर ने साल 2018  में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी कीं। शादी के बाद एक्टेस सोनम कपूर लंदन में शिफ्ट हो गयी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन