Chamkila Teaser: पहली बार बिना पगड़ी के दिखे दिलजीत दोसांझ, लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन
Chamkila Teaser: पहली बार बिना पगड़ी के दिखे दिलजीत दोसांझ, लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन
Written By : Ritu Tripathi
Published : May 30, 2023 02:42 pm IST,
Updated : May 30, 2023 02:42 pm IST
Chamkila Teaser: पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं।
Image Source : INSTAGRAMChamkila Teaser
Chamkila Teaser: इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' में पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ पहली बार बिना पगड़ी के नजर आएंगे। मेकर्स ने मंगलवार सुबह टीजर जारी किया। स्ट्रीमिंग जायंट नेटफ्लिक्स ने मंगलवार सुबह इंस्टाग्राम पर टीजर साझा किया। टीजर को देख ऐसा लग रहा है कि दिलजीत ने विग पहनी हुई है। उन्होंने फिल्म में पंजाब के हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट अमर सिंह चमकिला की भूमिका निभाई है।
दिलजीत ने शेयर किया टीजर
टीजर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: जो नाम सालों से आपके दिल और दिमाग पर छाया है वो अब आपके सामने आया है। देखिए पंजाब के हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट अमर सिंह 'चमकिला' की अनकही कहानी, जल्द ही सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।
इस फिल्म 'चमकीला' में दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। जिन्होंने उनकी साथी अमरजोत कौर की भूमिका निभाई है। चमकीला और उनकी पत्नी की 1988 में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी गई थी।