Drishyam 2 ने कमाई के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड, KGF 2 और RRR को दी मात!
Drishyam 2 ने कमाई के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड, KGF 2 और RRR को दी मात!
Written By : Ritu Tripathi
Published : Dec 26, 2022 02:40 pm IST,
Updated : Dec 26, 2022 02:57 pm IST
Drishyam 2: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृष्यम 2' लगातार सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है। अब रिलीज के छठे हफ्ते में फिल्म ने नया कीर्तिमान रचा है।
Image Source : TWITTERDrishyam 2
नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' रिलीज के छटवें सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ रही है, क्योंकि यह 'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' जैसी बड़ी डब फिल्मों को भी पछाड़ते हुए साल की नया कीर्तिमान रच चुकी है। फिल्म ने सबसे बड़ा छठा वीकेंड का रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस वीकेंड की कमाई वास्तव में 'केजीएफ 2' से अधिक है। महामारी के बाद की एकमात्र फिल्म जो छठे वीकेंड में सिनेमा घरों में टिकी रही वह थी पिछले साल रिलीज हुई, 'पुष्पा - द राइज'। जिसके बाद अब इस साल की 'दृष्यम 2' ने यह कमाल कर दिखाया है।
कितनी की कमाई
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'दृश्यम 2' ने अपने छठे सप्ताहांत में लगभग 3.25 करोड़ की कमाई की, जिसने अपने संग्रह को 220 करोड़ से ज्यादा कर लिया है और 'सर्कस' के रिलीज होने के साथ भी यह अच्छी तरह से टिकी नजर आ रही है। हो सकता है कि 'दृश्यम 2' को अभी कुछ और हफ्तों तक कलेक्शन ऐसे ही मिलता रहे।
क्रिसमस का मिला फायदा
शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिनों में 'सर्कस' के खराब कलेक्शन के कारण फिल्म 'दृष्यम 2' की कमाई में अचानक उछाल आया। फिल्म केवल 'अवतार - द वे ऑफ वॉटर' की रिलीज के बाद कुछ हल्की पड़ी थी। लेकिन यह एक बार फिर जोर मारती दिख रही है।