1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह 'सर्कस' फ्लॉप होने के बाद पत्नी दीपिका पादुकोण संग मना रहे छुट्टियां, मीडिया को किया इग्नोर

रणवीर सिंह 'सर्कस' फ्लॉप होने के बाद पत्नी दीपिका पादुकोण संग मना रहे छुट्टियां, मीडिया को किया इग्नोर

 Published : Dec 26, 2022 09:30 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 09:30 am IST

स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण क्रिसमस पर साथ छुट्टी बिताते नजर आए। फेस्टिव सीजन में ये कपल मुंबई से अलीबाग की यात्रा करते हुए स्पॉट हुआ।

Deepika Padukone, Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone, Ranveer Singh Image Source : INSTAGRAM_VIRALBHAYANI

नई दिल्ली: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया। लंबे समय से दोनों बिजी थे और अब क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर साथ में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए दोनों अलीबाग के लिए रवाना हुए। यह जोड़ी 18 दिसंबर को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा विश्व कप फाइनल में भाग लेने के लिए कतर गई थी। दीपिका ने मैच से पहले जूल्स रिमेट ट्रॉफी का अनावरण किया था। जिसके बाद वह शुक्रवार को भारत लौटीं।

ऐसा था दोनों का लुक 

पैपराज़ी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, रणवीर और दीपिका अपने बॉडीगार्ड से घिरे मुंबई के कोलाबा में गेटवे ऑफ़ इंडिया पर देखे गए। रणवीर ने जींस और व्हाइट शूज के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी। उन्होंने एक काले और सफेद चेक वाली कैप भी चुनी। दीपिका ने मैचिंग व्हाइट स्वेटशर्ट और पैंट पहनी हुई थी, साथ में एक बड़ा ब्लैकबैग भी था। ट्रिप के लिए दोनों ने सनग्लासेज पहने थे।

जेटी पर साथ आए नजर  

वीडियो में हम कपल को जेटी पर देख सकते हैं। उन्होंने फैंस और गेटवे पर पपराज़ी को काफी इग्नोर किया ऐसा लग रहा था जैसे रणवीर और दीपिका इस समय में बस एक दूसरे का साथ चाहते हैं। फैंस ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जोड़ी के लिए रेड हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया। एक फैन ने लिखा, 'चलते-फिरते वेकेशन।' वहीं दोनों के लुक की भी काफी तारीफ हो रही है। 

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी 'सर्कस' 

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित रणवीर की लेटेस्ट फिल्म 'सर्कस' शुक्रवार को रिलीज हुई। विलियम शेक्सपियर की 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित फिल्म में वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और जॉनी लीवर भी हैं। फिल्म में रणवीर और वरुण की डबल रोल में है। कॉमेडी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत हुई है। कहा जाए तो यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। 

Bigg Boss 13 फेम हिमांशी खुराना माइनस 7 डिग्री में कर रही थीं शूटिंग, नाक से आया खून और हुआ तेज बुखार

इस फिल्म में दिखी थीं दीपिका 

'सर्कस' में 'करंट लगा' गाने के साथ कैमियो करने वाली दीपिका को आखिरी बार शकुन बत्रा की फिल्म 'गहराइयां' में देखा गया था। सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे स्टारर प्राइम वीडियो फिल्म में दीपिका को अलीशा के रूप में दिखाया गया है। शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ उनकी अगली फिल्म 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म, 'बेशरम' गाने की रिलीज के बाद विवादों में घिर गई है, क्योंकि कई लोगों ने फिल्म में दीपिका की ड्रेस पर आपत्ति जताई थी।

शाहरुख खान ने फैंस के सवालों के दिए जवाब, यहां देखिए #AskSRK के मजेदार 10 ट्वीट

साल 2018 में हुई थी शादी 

इस जोड़े ने 14 नवंबर 2018 को एक निजी समारोह में इटली के लेक कोमो में शादी की और इस साल अपनी चौथी शादी की सालगिरह मनाई। रणवीर और दीपिका 2012 से साथ हैं, इसी साल उन्होंने पहली बार डेटिंग शुरू की थी।

न्यासा देवगन क्रिसमस पार्टी के बाद मिस्ट्री बॉय के हाथों में हाथ डाले आईं नजर, जानिए कौन है वो शख्स?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन