सिनेमाजगत में कब किसकी किस्मत चमक जाए ये कहा नहीं जा सकता। कुछ सितारे अपनी पहली ही फिल्म से हिट हो जाते हैं तो कुछ कई फिल्में करने के बाद भी दर्शकों को पसंद नहीं आते। आज के समय में ऐसे कलाकार भी है जो एक समय में अपनी फिल्म के चलते सभी के चहेते बन गए थे, मगर आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड में हिट फिल्म देने के बाद साउथ का रुख कर लिया। यहां हम बात कर रहे हैं, साल 2002 में आई एक्शन रोमांटिक फिल्म 'ये दिल आशिकाना' की एक्ट्रेस Jividha Sharma की, जो बॉलीवुड में हिट फिल्म देने के बाद भी अपनी जगह नहीं बना पाईं।
Image Source : instagram/jividhasharma_officialjividha sharma
यह भी पढ़ें: 'हॉकआई' Jeremy Renner की हालत में सुधार, एक्टर ने अस्पताल से सेल्फी शेयर कर बताया हाल
कुक्कू कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म Ye Dil Aashikana में जिविधा शर्मा एक्टर Karan Nath के अपोजिट नजर आई थीं। जिविधा-करण नाथ की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। जिविधा अपनी मासूमियत और होंठ के नीचे काले तिल से रातों-रात दर्शकों की फेवरेट बन गई थीं। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे थे। लेकिन फिर भी जिविधा बॉलीवुड में उन दिनों अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहीं। ये वो दौर था जब बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और नई एक्ट्रेसेस में करीना कपूर और अमीषा पटेल की एंट्री हुई थी। इन एक्ट्रेसेस के आगे जिविधा टिक नहीं सकीं।
Image Source : instagram/jividhasharma_officialjividha sharma
Bigg Boss 16: एक बार फिर स्टैन से भिड़ीं अर्चना गौतम, मां-बाप तक पहुंची बात
जिविधा को पहचान 'ये दिल आशिकाना' से मिली थी, मगर इससे पहले वह साल 1999 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'ताल' में नजर आई थीं। सुभाष घई की फिल्म 'ताल' में Jividha Sharma ने ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का किरदार निभाया था।
Image Source : instagram/jividhasharma_officialjividha sharma
फिल्म के 'ताल से मिला' गाने में जिविधा और ऐश्वर्या की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई थी। 'ताल' में जिविधा का किरदार छोटा था मगर दर्शकों ने उन्हें खूब नोटिस किया। जिविधा बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में कामयाब नहीं हो सकीं, जिसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे में भी काम किया। जिविधा 'तुम बिन जाऊं कहां' और 'फीयर फाइल्स' जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल जिविधा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई फिल्मों में नजर आई हैं। जिविधा सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिविधा 42 साल की हैं लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
'Besharam Rang' का बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर, बाल कल्याण समिति ने की सोशल मीडिया से गाने को हटाने की मांग
Latest Bollywood News