रक्षाबंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत ही स्पेशल पर्व होता है और ऐसे में बॉलीवुड के तड़के के बिना ये त्योहार अधूरा सा लगता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खास दिन को बड़े ही धूमधाम से सेलीब्रेट करते हैं। खास बात ये है कि इस त्योहार को बॉलीवुड के स्टार किड्स भी बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ नन्हें भाई- बहन की जोड़ियों के बारे में बताएंगे जो हर साल पूरी शिद्दत के साथ इस त्योहार को मनाते हैं।
तैमूर-इनाया- जेह
Image Source : Designतैमूर-इनाया- जेह
तैमूर अली खान ,नन्हें जेह और ईनाया खेमू की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे चर्चित और क्यूट भाई- बहन की जोड़ी में से एक हैं। जहां एक तरफ तैमूर और नन्हें जेह अपने स्टाइल के चलते अक्सर सोशल मिडिया पर छाए रहते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इनाया भी अपनी क्यूटनेस की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। तीनों भाई- बहन हर साल साथ में राखी सेलिब्रेट करते हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मिडिया पर छा जाती हैं। वहीं इस साल भी भाई - बहन की इस जोड़ी ने साथ में रक्षाबंधन मनाने की पूरी तैयारी कर ली है।
आहिल - आयत शर्मा
Image Source : Designआहिल - आयत शर्मा
इस लिस्ट में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के बच्चें आहिल और आयत शर्मा का नाम भी शामिल हैं। बीते साल इस क्यूट से भाई - बहन की रक्षाबंधन की तस्वीरें सोशल मिडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस साल भी फैंस इनके राखी सेलीब्रेशन की तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यश-रुही
Image Source : Designयश-रुही
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के बच्चे भी किसी त्यौहार को सेलिब्रेट किये बिना नहीं रहते है। यश और रुही कपूर को हर एक फेस्टिवल इंजॉय करते देखा जाता है। ऐसे में यश रुही के लिए राखी का त्योहार भी काफी खास है।दोनों की रक्षाबंधन की तस्वीरें सोशल मिडिया पर लोगों का दिल जीत लेती हैं।
जैन-मीशा
Image Source : Designजैन-मीशा
इस लिस्ट में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बच्चे जैन और मीशा का नाम भी शामिल है। हर साल इस भाई-बहन की जोड़ी को रक्षाबंधन एंजॉय करते देखा जाता है। ऐसे में इस बार भी जैन और मीशा धूमधाम से रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने वाले हैं।
सीजर, दिवा और अन्या कुंदर
Image Source : Designसीजर, दिवा और अन्या कुंदर
फराह खान के बच्चें सीजर कुंदर, दिवा कुंदर और अन्या कुंदर अब बड़े हो गए हैं। ये तीनों भी बेहद उत्साह के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। तीनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
इकरा - शाहरान दत्त
Image Source : Designइकरा - शाहरान दत्त
रक्षाबंधन के मौके पर संजय दत्त और मान्यता दत्त की बेटी इकरा दत्त भी अपने भाई शाहरान दत्त को राखी बांधती नज़र आती हैं। दोनों भाई- बहन की बीच बेहद लगाव दिखता है।
अशेर, नोहा और निशा
Image Source : Designअशेर, नोहा और निशा
बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी भले की अमेरिकन हैं लेकिन वो भी रक्षाबंधन के त्योहार को बेहद धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस खास त्यौहार को एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ पूरे रस्मों-रिवाज के साथ सेलीब्रेट करती हैं। सनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटे अशेर और नोहा सेरोगेसी से हैं जबकि एक बेटी निशा गोद ली हुई है। निशा हर साल अपने दोनों भाईयों को राखी बांधती, जिसकी तस्वीर सनी इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं जो खूब वायरल होती हैं।
राखी सावंत के बाद अब शर्लिन चोपड़ा फूट-फूटकर रोती आईं नजर, विडियो में बयां किया अपना दर्द
Guru Randhawa Birthday: 32 साल के हुए गुरु रंधावा, कई फ्लॉप गानों के बाद इस सॉन्ग से बने रातों रात स्टार, जानें सिंगर से जुड़ी खास बातें
TV के टॉप टीआरपी शोज में दिखा भाई-बहन का अटूट रिश्ता, अक्षरा से लेकर अनुपमा तक भाइयों पर लुटाती हैं खूब प्यार
Latest Bollywood News