1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत के बाद अब शर्लिन चोपड़ा फूट-फूटकर रोती आईं नजर, वीडियो में बयां किया अपना दर्द

राखी सावंत के बाद अब शर्लिन चोपड़ा फूट-फूटकर रोती आईं नजर, वीडियो में बयां किया अपना दर्द

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 30, 2023 07:47 am IST,  Updated : Aug 30, 2023 09:34 am IST

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती हुईं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में राखी सावंत के बारे में भी बात की है। देखें वीडियो में आखिर शर्लिन क्यों रोती हुईं नजर आ रही हैं।

Sherlyn Chopra- India TV Hindi
कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती दिखीं शर्लिन चोपड़ा Image Source : DESIGN

टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। भले ही राखी इन दिनों भारत से दूर मक्का में हैं लेकिन फिर भी वो यहां लगातार खबरों में बनी हुई हैं। जैसा कि आप सब जानते हैं कि बीते दिनों राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी जेल से वापस आ गए हैं। वहीं जेल से निकलने के बाद आदिल दुर्रानी के साथ शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत की दोस्त राजश्री मिल गई हैं और तीनों लगातार राखी पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं राखी भी कहां चुप बैठने वालो में से हैं। वो मक्का से भी कई वीडियो शेयर कर फैंस से अपना दुखड़ा रोती हुईं नजर आ रही हैं। 

फूट- फूटकर रोती दिखीं शर्लिन चोपड़ा

वहीं उमराह जाने से पहले राखी ने एक इंटरव्यू में शर्लिन चोपड़ा,अपनी दोस्त राजश्री और एक्स पति आदिल पर उनका इंस्टाग्राम हैकिंग का इल्जाम लगाते हुए उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा फूट- फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान शर्लिन चोपड़ा रोते हुए ये कहती नजर आ रही हैं कि आखिर उमराह जाने से पहले कोई इस तरह के फर्जी आरोप लगाता है क्या, फर्जी शिकायत करता है क्या ? उमराह तो लोग दिल साफ करके जाते हैं।

मक्का में राखी का रो- रोकर हुआ बुरा हाल 

इसके आगे शर्लिन चोपड़ा वीडियो में आगे कहती हैं कि अल्लाह मुझे हिम्मत दें अब और सहा नहीं जाता, गलती क्या है मेरी? इतना बोलते हुए वो फूट-फूटकर रोने लगती हैं। शर्लिन चोपड़ा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस के अलग- अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कोई उन्हें कोसता हुआ नजर आ रहा तो कोई उनका सपोर्ट करता हुआ दिखाई दे रहा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि राखी सावंत का इस वीडियो पर क्या रिएक्शन आता है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल वो मदीना के बाद बीते दिन मक्का पहुंची, जहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो जोर-जोर से रोती नजर आ रही हैं और खुदा से इंसाफ की गुहार लगाती हुई नजर आ रही हैं। राखी का कहना है कि आदिल ने बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए उनसे शादी की। साथ ही राखी बताती हैं कि आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वहीं राखी के बाद अब शर्लिन का रोता हुए वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं की दोनों एक- दूसरे को काॅपी कर रही हैं। 

 

Guru Randhawa Birthday: 32 साल के हुए गुरु रंधावा, कई फ्लॉप गानों के बाद इस सॉन्ग से बने रातों रात स्टार, जानें सिंगर से जुड़ी खास बातें

TV के टॉप टीआरपी शोज में दिखा भाई-बहन का अटूट रिश्ता, अक्षरा से लेकर अनुपमा तक भाइयों पर लुटाती हैं खूब प्यार

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन