अक्सर स्टूडेंट्स, पेसेंट, डॉक्टर और अन्य सभी नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्य करने के बाद संगीत सुनने की सलाह दी जाती है। दरअसल, हिंदुस्तानी संगीत में विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है जिसमें तबला, ढोलक, हारमोनियम, वीणा और बांसुरी प्रमुख हैं। इन वाद्य यंत्रों की आवाज़ जब हमारे कान में गूंजती है तब ऐसे हार्मोन पैदा होते हैं जो मस्तिष्क को सकारात्मक सिग्नल भेजता है। इससे हमारे अंदर खुशी का एहसास होता है और हम तनाव और नीरसता को पीछे छोड़ देते हैं। इंसान यदि जीतता है तो कभी कभार हारता भी है। हार से सीख लेकर जो आगे नहीं बढ़ते हैं वे लोग तनाव से ग्रसित हो सकते हैं, इस समय संगीत दवाई से बढ़कर कार्य करता है।
शोध से पता चलता है कि संगीत सुनने वाले लोग न के बराबर आत्महत्या करते हैं। अकेलेपन में भी वे लोग लाइफ को एन्जॉय करते हैं। दरअसल, ज़िन्दगी के मर्म छुपे होते हैं हिंदुस्तानी संगीत में। एक तो म्यूजिक अच्छा और इसके ऊपर लिरिक्स शानदार तो क्यों न दिलोदिमाग को तंदुरुस्त करे हिंदुस्तानी संगीत।
न्यूरोलॉजिकल शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि संगीत सुनने से न्यूरोकेमिकल्स निकलते हैं जो मेंटल हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभारते हैं। सरौटोनिन नामक हार्मोन रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है, कोर्टसोल हार्मोन तनाव से बचाता है, ऑक्सीटोसिन हार्मोन अन्य लोगों से लगाव और जुड़ाव पैदा करवाता है जबकि डोपामाइन आपको खुश रखता है। इससे एकाग्रता तो बढ़ती ही है साथ में रचनाशीलता का भी विकास होता है। हिंदुस्तानी संगीत में वे सब गुण पाए जाते हैं जो स्वस्थ जीवन शैली को और अधिक स्वस्थ करता है जबकि अस्वस्थ जीवन शैली में सुधार लाता है।
संगीत मूड को बदलने का कार्य करता है। जो दुखी है उन्हें रोमांचक संगीत सुनना चाहिए, जिनकी आत्मविश्वास हाई है उन्हें जीवन के मर्म वाला संगीत सुनना चाहिए। दरअसल हिंदुस्तानी संगीत के अंदर कई सारे पार्ट हैं, आपको अपने मुताबिक उन्हें चुनना होता है। उसके बाद आपके मूड में सुधार होना तय है।
हार्ट के हेल्थ के लिए संगीत रामबाण साबित होते हैं। संगीत सुनते ही हम थिरकने लगते हैं और जोश से भर जाते हैं। इससे सांस में भी थिरकन होता है और इसका प्रभाव हार्ट पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। संगीत ब्लड प्रेशर को भी संतुलित करता है।
रचनात्मकता को तेज करने के लिए संगीत का उपयोग खूब किया जा रहा है। संगीत हमें कल्पनाओं में उड़ान भरने के लिए मजबूर करता है। इनमें गाए जा रहे लिरिक्स हमें कुछ नया सोचने के लिए मजबूर करता है। इससे प्रेरित होने के साथ-साथ कुछ नया गढ़ने की क्षमता का विकास भी होता है।
Latest Bollywood News