1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की कायल हुईं कंगना रनौत, जमकर की तारीफ

दीपिका पादुकोण की कायल हुईं कंगना रनौत, जमकर की तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की दिल खोलकर तारीफ की है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Kangana Ranaut praises Deepika Padukone appearance in Oscars 2023 Indian women are the best see twee- India TV Hindi
Image Source : KANGANA RANAUT Kangana Ranaut

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ऑस्कर में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू नाटू पूरे देश में छा गया है। ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में भारत ने दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया जिसमें एक ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' और दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग नाटू नाटू को मिला। सोमवार सुबह ट्विटर पर कंगना ने एक ट्वीट किया है। 

कंगना रनौत का ट्वीट -
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी ऑस्कर में भारत का मान बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के गाने नाटू-नाटू की जमकर तारीफ की है। इस विषय पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की तारीफ में एक ट्वीट किया है। 

कंगना ने की तारीफ -
कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है की जिसमें लिखा,'दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं, पूरे देश को एक साथ पकड़कर खड़ा होना आसान नहीं है, अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना आसान नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।' 

कंगना रनौत ने दी बधाई -
बताते चलें कि कंगना रनौत ने फिल्म 'आरआरआर' की टीम को भी ऑस्कर जीतने पर बधाई दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा की फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' पर भी रिएक्ट किया है। कंगना रनौत का ट्वीट कई लोगों को चौंका रहा है क्योंकि वो बॉलीवुड अदाकाराओं की तारीफी आसानी से नहीं करती हैं। कंगना रनौत बीते सालों में कई बार दीपिका पादुकोण पर निशाना साध चुकी हैं। ऐसे में उनका ये ट्वीट कई लोगों के लिए हैरान कर रहा है। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के ऑस्कर मिलने के बाद फिल्म की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें-

RRR: Natu Natu ने ऐसे ही नहीं जीता Oscar, यहां देखें कैसे शूट हुआ ऐतिहासिक गाना

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 5: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने पलटी बाजी किया इतने का कलेक्शन

Oscars 2023: भारतीय फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने इस कैटिगरी में जीता ऑस्कर अवॉर्ड, गुनीत मोंगा रिएक्शन

 

Latest Bollywood News