A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Merry Christmas: शादी के बाद कैटरीना कैफ ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साउथ स्टार विजय सेतुपति बनेंगे हीरो

Merry Christmas: शादी के बाद कैटरीना कैफ ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, साउथ स्टार विजय सेतुपति बनेंगे हीरो

विक्की कौशल के साथ शादी के बाद कैटरीना कैफ ने अपनी पहली फिल्म की घोषणा की। इसमें कैटरीना के अपोजिट साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आएंगे।

katrina kaif returned to work after marriage- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ KATRINAKAIF katrina kaif returned to work after marriage

Highlights

  • कैटरीना की यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
  • कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी।

अभिनेता विक्की कौशल के साथ राजस्थान के शाही किले में भव्य शादी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक बार फिर से काम पर वापस लौट चुकी हैं। इससे पहले विक्की की आने वाली फिल्म को लेकर पहले ही ऐलान किया जा चुका है। अब एक्ट्रेस ने शादी के बाद क्रिसमस के खास मौके पर अपनी आने वाली पहली फिल्म की घोषणा की है। वह निर्देशक श्रीराम राघवन की अगली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के लिए साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी।  कैटरीना को कुछ दिनों पहले फिल्म निर्माता के साथ क्लिक किया गया था।

दरअसल, फिल्म की घोषणा करते हुए कैटरीना ने ‘मेरी क्रिसमस’ के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं।  तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नई शुरुआत। 'मेरी क्रिसमस' के लिए निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ सेट पर वापसी।  मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी। जब थ्रिलर कहानियों की बात आती है तो वह एक मास्टर हैं और उनके द्वारा निर्देशित किया जाना एक सम्मान की बात है। रमेश तौरानी और संजय रॉउत्रे द्वारा निर्मित इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'

कैटरीना की यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वाड़ा में शादी की थी। अपनी शादी के बाद से ही वह पंजाबी वाइब्स दे रही हैं। अपनी शादी के दिन भी उन्होंने लाल चूड़ा और सुनहरे कलीरे भी पहनी थीं जो पंजाबी संस्कृति का एक हिस्सा हैं।

शादी के बाद नवविवाहित जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों मुंबई वापस आ चुके हैं। कैटरीना ने जहां गुलाबी रंग का सलवार कुर्ता पहना था, वहीं विक्की ने कैटरीना से मैच करता हुआ शर्ट और पैंट पहना था। कैटरीना ने अपने लुक को खुले बाल, सिंदूर, लाल चूड़ियों और बड़े झुमके के साथ पूरा किया था। 

Photos: शादी के बाद पहली बार सामने आए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, देसी लुक में खूबसूरत दिखीं कैट 

सनी लियोनी के सॉन्ग 'मधुबन में राधिका' को लेकर मचा बवाल, वृंदावन के संत बोले - किया जाए बैन वर्ना खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

Spider-Man: No Way Home दुनियाभर में साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी  ​

 

 

Latest Bollywood News