1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी के सॉन्ग 'मधुबन में राधिका' को लेकर मचा बवाल, वृंदावन के संत बोले - किया जाए बैन वर्ना खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

सनी लियोनी के सॉन्ग 'मधुबन में राधिका' को लेकर मचा बवाल, वृंदावन के संत बोले - किया जाए बैन वर्ना खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

 Published : Dec 25, 2021 02:59 pm IST,  Updated : Dec 25, 2021 02:59 pm IST

वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने इस मामले में सनी लियोनीी के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग भी की है। 

Sunny Leone - India TV Hindi
सनी लियोनी के सॉन्ग 'मधुबन में राधिका' को लेकर मचा बवाल Image Source : TWITTER/SUNNY LEONE

Highlights

  • संत नवल गिरि महाराज ने सनी लियोनी के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग भी की है।
  • सनी लियोनी का नया पार्टी नंबर कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है।

अभिनेत्री सनी लियोनी का लेटेस्ट सॉन्ग 'मधुबन में राधिका' यूट्यूब पर रिलीज के बाद विवादों से घिर गया है। इससे पहले सोशल मीडियो पर गाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई थी। अब मथुरा के पुजारियों ने गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज कर दी है। 

कनिका कपूर द्वारा गाया गया यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज़ किया गया था। यह दिलीप कुमार और मीना कुमारी की फिल्म 'कोहिनूर'  के गाने का रिमिक्स है, जिसे मोहम्मद रफ़ी ने खाया था। ओरिजिनल गाना 1960 में जारी किया गया था और अभी भी लोगों में काफी पसंद किया जाता है। 

वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने इस मामले में सनी लियोनीी के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग भी की है। साथ ही उन्होंने मधुबन गाने पर जल्द से जल्द बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि अगर सरकार उनकी दोनों मांगों को नहीं मानती है तो वे मदद के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

उन्होंने आगे कहा है कि सनी लियोनी ने 'मधुबन में राधिका' गाने पर अश्लील डांस कर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने तो यहां तक ​​कह दिया कि अगर सनी लियोनीी गाने से अपने सीन नहीं हटाती हैं और माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें देश में नहीं रहने दिया जाएगा।

सनी लियोनी का नया पार्टी नंबर कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है। इससे पहले कनिका कपूर ने सनी लियोनी के लिए बेबी डॉल सॉन्ग गाया था। दोनों ही गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है और गाने के बोल मनोज यादव ने लिखे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन