Katrina Kaif Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी अदाओं से सोशल मीडिया पर अक्सर बिजली गिराती रहती हैं। उनकी ज़िंदगी से जुड़ी छोटी सी छोटी चीज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में उनका उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वह हाल ही में कुछ स्कूल स्टूडेंट्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। कैटरीना कैफ का ये वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
कैटरीना का डांस वीडियो हो रहा वायरल
कैटरीना कैफ के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ तमिलनाडु के मदुरै के माउंटेन व्यू स्कूल के बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं। कैटरीना कैफ ‘मलम पिथा पिथा दे' पर बच्चों के साथ जमकर ठुमके लगा रही हैं। उन्होंने फ्लोरल कुर्ते के साथ मैचिंग प्लाजो पहन रखा है। कैटरीना कैफ का ये वीडियो सामने आने बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
फैंस को भाया कैटरीना का सादगी भरा अंदाज़
कैटरीना नो मेकअप लुक और खुले बालों में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस पहनी दिख रही हैं, उनके बाल खुले हैं। उनके साथ यहां बहुत सारे छोटे-छोटे बच्चे भी मस्ती में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस अदा पर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। ये फिल्म ईद, 2023 पर रिलीज होगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ वह आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी
ये भी पढ़ें -
Latest Bollywood News