1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ali Fazal Richa Chadha Wedding: भोली पंजाबन और गुड्डू भैया की शादी में हॉलीवुड सेलेब्स का लगेगा जमावड़ा, जानिए कौन-कौन होगा शामिल

Ali Fazal Richa Chadha Wedding: भोली पंजाबन और गुड्डू भैया की शादी में हॉलीवुड सेलेब्स का लगेगा जमावड़ा, जानिए कौन-कौन होगा शामिल

 Published : Sep 26, 2022 12:15 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 12:15 pm IST

Ali Fazal Richa Chadha Wedding: 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया यानी अली फजल और 'फुकरे' की भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा की शादी के लिए अब कम ही दिन बचे हैं। इसलिए अब इस रॉयल शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के नाम भी सामने आने लगे हैं।

Ali Fazal Richa Chadha Wedding- India TV Hindi
Ali Fazal Richa Chadha Wedding Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • हॉलीवुड में कई फिल्में कर चुके हैं अली
  • मुंबई रिसेप्शन में आएंगे गेरार्ड बटलर और जूडी डेंच
  • इन हॉलीवुड स्टार्स को भी गया है न्योता

Ali Fazal Richa Chadha Wedding: 'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया यानी अली फजल (Ali Fazal) और 'फुकरे' की भोली पंजाबन यानी ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपनी लंबी रिलेशनशिप को अब शादी में बदलने जा रहे हैं। दोनों की शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं, बीते दिनों इस सेलेब कपल का वेडिंग कार्ड भी खूब वायरल हुआ। इस शादी की रस्में शुरू होने के लिए अब कम ही दिन बचे हैं। इसलिए अब इस रॉयल शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के नाम भी सामने आने लगे हैं। खबर है कि बॉलीवुड की इस मोस्ट अवेटेड शादी में कई हॉलीवुड के सितारे भी शामिल होने वाले हैं। 

हॉलीवुड में कई फिल्में कर चुके हैं अली 

आपको बता दें कि अली फजल भारतीय फिल्मों में जितना काम करते हैं उतना ही काम वह हॉलीवुड सिनेमा में भी कर चुके हैं। इसलिए अली फजल के साथ काम कर चुकीं गेरार्ड बटलर और जूडी डेंच जैसी हॉलीवुड हस्तियां अली और ऋचा चड्ढा की शादी में शामिल होंगी। शादी के जश्न में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए ये हॉलीवुड अभिनेता जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं।

मुंबई में होगा रिसेप्शन 

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई रिसेप्शन में आमंत्रित लोगों में अली फजल के 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' के सह-कलाकार डेम जूडी डेंच को आमंत्रित किया गया है और इसी तरह जेरार्ड बटलर को भी आमंत्रित किया गया है, जो अली के साथ आगामी हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' में सह-कलाकार हैं। वहीं अली ने हॉलीवुड के महत्वपूर्ण प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया है और यहां तक कि जासूसी थ्रिलर श्रृंखला 'तेहरान' के कलाकार भी अतिथि सूची में हैं।

'मिर्जापुर' की टीम भी आएगी एक साथ 

लोगों को उम्मीद है कि सुपरहिट वेबसीरीज 'मिर्जापुर' की पूरी टीम भी इस शादी में एक साथ नजर आ सकती है। क्योंकि अली फजल भले ही स्क्रीन पर कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी से बदला लेना चाहते हैं लेकिन असल जिंदगी में दोनों बड़े अच्छे दोस्त हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो इस सीरीज के टीम के कई कलाकार शादी में शामिल होंगे।    

4 अक्टूबर तक चलेगा सेलीब्रेसशन 

शादी समारोह अब से कुछ दिनों के भीतर नई दिल्ली में शुरू होने की उम्मीद है और अंत में 4 अक्टूबर को मुंबई में संपन्न होगा।

ये भी पढ़ें - 

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा से खतरनाक बदला लेगा तोषू, छोटी अनु को लेकर बनाया घिनौना प्लान

Khatron Ke Khiladi 12 Winner: तुषार कालिया ने जीती 'खतरों के खिलाड़ी-12' की ट्रॉफी, मिले 20 लाख रुपए और ये लग्जरी कार

Khushali Kumar on Gulshan Kumar: खुशाली कुमार को याद आया पिता गुलशन कुमार की मौत के बाद मां का संघर्ष

Anupamaa के Anuj Kapadia को सूझी मस्ती, काजोल बनकर सबको किया लोटपोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन