Yentamma Song: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का एक और गाना रिलीज हो चुका है, जिससे देख फैंस की बेताबी और बढ़ा रही है। इस फिल्म के नए गाने का नाम 'Yentamma'है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के 'Yentamma' में एक सप्राइज भी देखने को मिला है। वहीं, वीडियो सॉन्ग में सलमान खान का लुक फैंस को बहुत पंसद आया है, इसके पहले फिल्म का 'Bathukamma'गाना रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान खान को साउथ इंडियन लुक में पहली बार देखा गया हैं और लोगों को ये लुक बहुत पंसद भी आया है।
गाने में छुपा था सप्राइज -
वहीं अब इस गाने में भी सलमान खान को साउथ इंडियन लुक में देखा जा सकता है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'येनतम्मा' रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने में बड़ा सप्राइज ये देखने को मिला है कि इसमें राम चरण भी हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि इस गाने में राम चरण, सलमान खान, वेंकटेश और पूजा हेगड़े के साथ 'नाटू-नाटू' के हुक स्टेप जैसा डांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का गाना कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है।
फिल्म के गानो की लिस्ट -
फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से अब तक रोमांटिक सॉन्ग 'नैयो लगदा', पंजाबी डांस नंबर 'बिल्ली बिल्ली', फिर 'फॉलिंग इन लव' और हाल में फिल्म का 'बठुकम्मा' रिलीज हुआ था। अब तक मेकर्स ने 'येंतम्मा' गाना रिलीज कर दिया है ये फिल्म का पांचवां सॉन्ग है।
स्पेशल कैमियो -
इस गाने में राम चरण का स्पेशल कैमियो है। राम चरण, सलमान और वेंकटेश येलो कलर की शर्ट, मुंडू और बूट्स पहनकर डांस कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद रेड कलर की शर्ट में पूजा हेगड़े डांस ज्वाइन करती हैं। सलमान की को-स्टार शहनाज गिल और पलक तिवारी चमकीले लहंगा में दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड में राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी डांस करते हुए दिख रहे हैं।
https://twitter.com/kakarla_07/status/1643153441970348032?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1643153441970348032%7Ctwgr%5E2d37a0e0b19542f38b6fa305490de865b929b02e%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fentertainment%2Fnews-from-bollywood%2Fkisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-new-song-yentamma-release-salman-khan-dance-with-ram-charan%2Farticleshow%2F99234515.cms
बॉलीवुड डेब्यू -
फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ शहनाज गिल और पलक तिवारी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
ये भी पढ़ें-
'ब्रह्मास्त्र' 2 और 3 को लेकर अयान मुखर्जी ने किया बड़ा ऐलान, जानिए कब रिलीज होंगी ये फिल्में
ऋतिक रोशन ने गर्ल फ्रेंड सबा आजाद संग शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्स वाइफ सुजैन ने कर दिया ऐसा कमेंट
भोजपुरी फिल्मों की सुपर हॉट एक्ट्रेस सीमा सिंह ने थामा चिराग पासवान की पार्टी का हाथ
Latest Bollywood News