Nayanthara-Vignesh Wedding Photos: एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन बन रही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Jawan) के टीजर रिलीज होने के बाद से ही किंग खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके चाहने वाले काफी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार भी कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नयनतारा और फिल्मेकर विग्नेश शिवन की शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिनमें आपको बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) दिखाई देंगे।
वन मंथ एनिवर्सरी पर विग्नेश शिवन ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी को एक महीना पूरा हो गया है। कपल ने 9 जून को चेन्नई में एक प्राइवेट सेरमनी में शादी रचाई थी। इस मौके पर विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में किंग खान अपनी को-एक्ट्रेस नयनतारा को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, नयनतारा रेड कलर के ब्राइडल आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान वाईट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAM/ wikkiofficialShahrukh Khan & Nayanthara
इस फोटो में शाहरुख खान, नयनतारा और विग्नेश के साथ किसी बात को लेकर हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAM/ wikkiofficialNayanthara Vignesh Wedding Photos
इसमें शाहरुख खान, नयनतारा, विग्नेश शिवन और 'जवान' फिल्म के डायरेक्टर एटली नजर आ रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAM/ wikkiofficialNayanthara-Vignesh Wedding Photos
दूसरी ओर इस तस्वीर में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत दिखाई दे रहे हैं जिसमें रजनीकांत, नयनतारा और विग्नेश शिवन को शादी का तोहफा दे रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAM/ wikkiofficialNayanthara-Vignesh Wedding Photos
नयनतारा की शादी से कुछ दिन पहले किंग खान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। कोविड से ठीक होने के तुरंत बाद शाहरुख ने ये शादी अटेंड की थी। उनके अलावा इस शादी में सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए थे। वहीं डायरेक्टर मणिरत्नम भी नजर आए थे।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर की तीन फिल्में रिलीज होने वाली है। सबसे पहले शाहरुख खान पठान में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी होंगे। इसके अलावा वो 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें -
Latest Bollywood News