रणबीर कपूर-नीतू कपूर एक बार फिर स्क्रीन पर करेंगे धमाका, एक्ट्रेस के पोस्ट ने मचाई हलचल
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब चर्चा में हैं। वहीं नीतू कपूर के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर साथ में नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। रणबीर कपूर जल्द ही अपनी मां नीतू कपूर के साथ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'सांवरिया' में अपने डेब्यू से ही नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। आज एक्टर बॉलीवुड के माना-जाना नाम है। फिल्म इंडस्ट्री की फेमस मां-बेटे की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए तैयार हो जाए।
रणबीर कपूर-नीतू कपूर अपकमिंग फिल्म
नीतू कपूर ने हाल ही में बेटे रणबीर कपूर के साथ एक फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'एक बार फिर मेरे फेवरेट कोस्टार के साथ वापसी।' इस फोटो में आप रणबीर को वाइट टी-शर्ट और नीतू कपूर को मल्टीकलर की ड्रेस में देख सकते हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस ने जो पोस्ट शेयर किया है उसके कैप्शन को पढ़ने के बाद फैंस के बीच मां-बेटे की जोड़ी को एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई।
इस फिल्म में रणबीर-नीतू का दिखा था जलवा
नीतू कपूर के पोस्ट को देखने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह की बातें कर रहे हैं। किसी का कहाना है कि वह दोनों एक बार फिर से साथ में किसी फिल्म या वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'बेशरम' में काम करने के बाद नीतू कपूर ने पिछले साल राज मेहता की फिल्म 'जुगजुग जीयो' से बड़े पर्दे पर वापसी की। इस पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में नीतू ने वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी है। श्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म की मेन कास्ट का हिस्सा हैं। रणबीर कपूर को लेकर कई दिनों से चर्चा है कि वह मायथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। नितेश तिवारी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।
ये भी पढ़ें-
Kuch Kuch Hota Hai के 25 साल पूरे होने पर काजोल फिर बनी 'अंजलि', दिखाई पुरानी वाली अदा
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में सवी का सपना पूरा करने का वादा करेगा ईशान, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट
