1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hema Malini के जन्मदिन पर दिखा रेखा का स्वैग, दोनों दिग्गज एक्ट्रेस ने किया 'क्या खूब लगती हो' पर डांस

Hema Malini के जन्मदिन पर दिखा रेखा का स्वैग, दोनों दिग्गज एक्ट्रेस ने किया 'क्या खूब लगती हो' पर डांस

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 17, 2023 06:59 am IST,  Updated : Oct 17, 2023 07:29 am IST

हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन पर रेखा ने ड्रीम गर्ल के लिए बॉलीवुड का सुपरहिट सॉन्ग 'क्या खूब लगती हो' डेडिकेटेड किया और बर्थडे पार्टी में रेखा को हेमा मालिनी के साथ इस गाने पर थिरकते देखा। सलमान खान से लेकर जया बच्चन तक पार्टी में शामिल हुए।

Hema Malini, Hema Malini birthday, Rekha, kya khoob lagti ho- India TV Hindi
हैमा मालिनी-रेखा Image Source : X

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के 75वें जन्मदिन की शानदार बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड की कई सारी हस्तियां पहुंचीं और ड्रीम गर्ल को जन्मदिन की बधाई दीं। हेमा मालिनी के जन्मदिन की पार्टी में उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल भी शानदार लुक में नजर आईं। हेमा मालिनी के बर्थडे पार्टी में सलमान खान से लेकर जया बच्चन तक पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट रेखा के लुक ने चुराई थीं। ड्रीम गर्ल और रेखा बहुत अच्छी दोस्त हैं। इस खास मौके पर अपनी दोस्त हेमा के जन्मदिन पर रेखा ने उनके लिए बॉलीवुड का एक प्यारा सा सुपरहिट सॉन्ग डेडिकेटेड किया।

ड्रीम गर्ल के लिए रेखा ने डेडिकेटेड सॉन्ग

हेमा मालिनी के बर्थडे पार्टी में रेखा का अलग ही तरह का जलवा देखाने को मिला। रेखा और हेमा मालिनी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के जन्मदिन की पार्टी का है। इस वीडियो में आप रेखा और हेमा को साथ में डांस करते देख सकते हैं। रेखा ने अपनी दोस्त हेमा के साथ 'क्या खूब लगती हो' सुपरहिट सॉन्ग पर जमकर डांस किया। दोनों का ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

रेखा के लुक ने लूटी लाइमलाइट
हेमा मालिनी के बर्थडे पार्टी में रेखा ने क्रीम कलर की हैवी सीक्वेंस वर्क की साड़ी में पहनी हुई थीं। रेखा जैसे ही पार्टी में आईं तो उनके लुक को देखकर पैपराजी और सभी की नजरें उन्हीं पर थम गईं। साड़ी में रेखा हमेशा की तरह शालीन और सदाबहार लग रही थीं। रेखा ने इस साड़ी से मैचिंग करता हुआ पोटली वाला पर्स कैरी भी हुआ था। इसके साथ ही हाथ में हैवी बैंगल पहने नजर आईं। एक्ट्रेस के इस अट्रैक्टिव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच।

रेखा और विद्या बालन ने दिए पोज
रेखा इस मौके पर एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ भी शानदार पोज देते नजर आईं। इस वीडियो में रेखा और विद्या दोनों हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें, रेखा हमेशा इस तरह की हैवी वर्क वाली की साड़ी पहने नजर आती है। साड़ी में वह ज्यादातर कांजीवरम साड़ी ही पहनती हैं। 

ये भी पढ़ें- 

Kuch Kuch Hota Hai के 25 साल पूरे होने पर काजोल फिर बनी 'अंजलि', दिखाई पुरानी वाली अदा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में सवी का सपना पूरा करने का वादा करेगा ईशान, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

Kangana Ranaut की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, एक्ट्रेस ने बताई वजह

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन