Parineeti Chopra अपनी शादी का लहंगा पसंद करने पहुंची मनीष मल्होत्रा के घर? देखिए वायरल वीडियो
Parineeti Chopra अपनी शादी का लहंगा पसंद करने पहुंची मनीष मल्होत्रा के घर? देखिए वायरल वीडियो
Written By : Poonam Shukla
Published : Apr 20, 2023 10:55 am IST,
Updated : Apr 20, 2023 10:55 am IST
परिणीति चोपड़ा शादी की खबरों के बीच मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची हैं। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Image Source : TWITTERParineeti Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी शादी को लेकर ज्यादा चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडीयो वायरल हो रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को पहले बार डिनर के बाद रेस्टोरेंट के के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी डेटिंग को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।
बता दें शादी की खबरों की बीच परिणीति चोपड़ा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर में नजर आई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा बेहद ही सादगी भरे लुक में नजर आ रही है। साथ ही परिणीति प्यारी सी स्माइल कर रही हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा परिणीति अपनी शादी के कपड़ो का ऑर्डर देने वाली हैं मनीष मल्होत्रा को। एक ने कहा परिणीति बनने चली एक आम आदमी की आम औरत। कुछ दिनों राघव चड्ढा का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि ‘परिणीति की खूब चर्चा हो रही है।’ तो राघव ब्लश करने लगे थे और उन्होंने कहा था ‘आज जश्न मनाइये कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और कई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा।’
हाल ही में परिणीति सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया से मिलने पहुंचीं थीं। इस दौरान परिणीति ने अपनी रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर बैंड रिंग पहनी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आई थीं। परिणीति जल्द ही वह चमकीला में दिखेंगी।