1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shubman Gill कर रहे सारा अली खान को डेट? जानिए वायरल फोटो का सच

Shubman Gill कर रहे सारा अली खान को डेट? जानिए वायरल फोटो का सच

 Published : Apr 20, 2023 08:32 am IST,  Updated : Apr 20, 2023 08:35 am IST

सोशल मीडिया पर सारा और शुभमन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें शुभमन गिल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सारा अली खान एक साथ दिख रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : TWITTER

इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शुभमन गिल का नाम एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ता है, लेकिन इस मामले को लेकर अभी तक न तो क्रिकेटर,न ही एक्ट्रेस कुछ बयान दिया है। अब सोशल मीडिया में कुछ तस्वीर वायरल हो रही है, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि सारा अली खान और शुभमन गिल एक दूसरें को डेट कर रहे हैं। 

फेमस पॉप स्टार मूनबिन का 25 साल की उम्र में निधन, आत्महत्या की आशंका

Gadar-2 को लेकर इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार टीजर

बता दें सारा अली खान और शुभमन गिल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस तस्वीरें में सारा शुभमन गिल से बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि ये तस्वीरें पुराने है, लेकिन ये अभी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सारा मैदान में शुभमन का मैच देखने क्यों नही आई। इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस का कहना था कि सारा लखनऊ में क्रिकेटर का मैच देखने गई थीं, लेकिन ये मुंबई थी तस्वीर थी वो भी पुरानी।

Most Liked SERIALS: 'अनुपमा' को पीछे कर इस शो ने मारी बाजी, जानिए अपने पसंदीदा सीरियल का हाल?

Anupamaa Latest Promo: दूर रहकर भी अनुपमा-अनुज को हो रहा एक-दूसरें का एहसास, प्रोमो देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से जोड़ा गया था। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शुभमन गिल ने बाउंड्री के करीब फील्डिंग की तो फैंस सारा सारा के नारे लगा रहे थे। कुछ महीने पहले उन्होंने सोनम बाजवा से कहा था कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वह इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। दोनों को कई बार रेस्तरां में भोजन करते हुए देखा गया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन