पिछले साल फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिनमें रणबीर का लुक सुर्खियों में रहा। एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की इस फिल्म का अभी हाल ही में एक पोस्टर सामने आया था, जिसकी तुलना लोगों ने साउथ की फिल्म 'केजीएफ' से की थी। फैंस को रणबीर कपूर की इस फिल्म का पोस्टर काफी पसंद आया था। इस फिल्म के पोस्टर में रणबीर कपूर काफी दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे थे। फिल्म में रणबीर पहली बार गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। अब निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म के प्लॉट को लेकर भी खुलासा कर दिया है। इस पोस्टर के बाद फिल्म की कहानी को लेकर नया खुलासा हुआ है। प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म की काहानी को लेकर कई खुलासे किए है।
फिल्म की कहानी!
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' एक बार फिर चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कई खुलासे किए है। भूषण कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म की कहानी को लेकर खुलासा किया है। फिल्म की कहानी बाप और बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द है।
अनिल कपूर का रोल-
भूषण कुमार ने बताया की फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर इस फिल्म में बाप के रोल में दिखाई देंगे, तो वहीं रणबीर कपूर बेटे के किरदार निभाने वाले हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार-
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आपको रणबीर कपूर के एक नया अवतार देखने को मिलेगा। रणबीर कपूर की इस 'एनिमल' के पोस्टर को देखने के बाद फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'एनिमल' में आपको एक्शन, रोमांस और बदला सब देखने को मिलने वाला है। साथ ही साथ भूषण कुमार ने बताया कि ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने Besharam Rang पर दिखाए बोल्ड मूव्स, इंटरनेट सेंसेशन बनी लड़की
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट, सई ने किससे और क्यों मांगी माफी! इस शख्स के समाने पत्रलेखा रोएगी दुखड़ा
Spoiler Alert Anupamaa: वनराज और काव्या की शादीशुदा जिंदगी में नए शख्स की एंट्री, क्या आएगी दोनों के रिश्ते में दारार?
Latest Bollywood News