Samantha Prabhu: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड में भी इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के छोटे-बड़े मोमेंट्स को अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। उनके फैंस भी उनसे जुड़ी हर अपडेट पर अपनी नज़र रखते हैं। लेकिन इसी बीच सामंथा ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान हैं। दरअसल, सामंथा इन दिनों एक ऐसी बीमारी से जूझ रही हैं। इस पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपने फैंस से अपनी बीमारी के बारे में बताया है।
अस्पताल से शेयर किया पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'यशोदा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में सामंथा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को धन्यवाद कहा और लिखा, ''फिल्म यशोदा के ट्रेलर को आप लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। यह प्यार और जुड़ाव है जो मैं आप सभी के साथ साझा करती हूं, जो मुझे जीवन में आने वाली कई चुनौतियों से निपटने की ताकत देता है।''
मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं सामंथा
उन्होंने आगे लिखा, ''कुछ महीने पहले मुझे पता चला कि मैं मायोसाइटिस नाम की एक ऑटोइम्यून समस्या से ग्रसित हूं। मैं ठीक होने के बाद इसके बारे में आपको बताना चाहती थी, लेकिन मुझे उम्मीद से थोड़ा ज्यादा समय लग रहा है। मैं धीरे-धीरे महसूस कर रही हूं कि हमें हमेशा अपनी मजबूत पक्ष को बताने की जरूरत नहीं है। इस खामी को स्वीकार करना, कुछ ऐसा है जिससे मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं।’डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। जब ऐसा लगता है कि मैं इसका एक और दिन नहीं संभाल सकती, किसी तरह वह पल भी बीत जाता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं ठीक होने के एक दिन और करीब हूं।''
फैंस ने मांगी ठीक होने की दुआएं
सामंथा के इस हौसले को देखते हुए कमेंट सेक्शन में फैंस भी उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप हम सबकी शान है, आप बहुत मजबूत है, आप बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी।''
क्या होता है मायोसाइटिस में ?
मायोसाइटिस को एक ऑटोइम्यून स्थिति माना जाता है। इसका असर शरीर की मांसपेशियों पर पड़ता है। इसके सामान्य लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द, थकान, खाने-पीने में परेशानी और सांस लेने में कठिनाई होती है।
Latest Bollywood News