फिल्म 'शहजादा' अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर 'अला वैकुंटापुरमलू' नामक एक तेलुगु फिल्म की रीमेक है। फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन लीड रोल में है, साथ ही इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर पारिवारिक म्यूजिकल ड्रामा है। बता दें कि, 'शहजादा' का 10 फरवरी को रिलीज होगी। साथ ही, फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है।
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शहजादा' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि, फिल्म का ट्रेलर 12 जनवरी को रिलीज किया गया था और इसे फैंस से खूब प्यार भी मिला था। अब फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के ट्रेलर को पछाड़कर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। 'शहजादा' का ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, वहीं फिल्म के मेकर्स ने आज फिल्म 'शहजादा' का पहला गाना भी लॉन्च कर दिया है।
आपको बता दें कि, फिल्म 'शहजादा' का पहला गाना आ गया है और इस सॉन्ग में कार्तिक और कृती की जोड़ी को मस्ती और रोमांस करते नजर आ रही है। शहजादा को बैंकरोल करने वाली टी-सीरीज ने 'मुंडा सोना हूं मैं' नाम का पहला गाना पेश किया है। यह गीत कार्तिक और कृति के साथ प्रीतम के संगीत की धुन पर नाचते हुए बीच पार्टी का माहौल दे रहा है। बता दें कि, गाने को दिलजीत दोसांझ और निखिता गांधी ने गाया है, जबकि इसे बॉस्को सीजर ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने में कार्तिक और कृति की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली है।
सॉन्ग में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की परफॉरमेंस बेहद एनर्जेटिक दिख रही है। कार्तिक आर्यन के फैंस फिल्म 'शहजादा' के पहले गाने को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड को नजरअंदाज कर सकते हैं लेकिन कार्तिक आर्यन को नहीं कार्तिक आर्यन का ये चुलबुला अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें-
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: एक मैसेज से बदलेगी सई जिंदगी, क्या विराट निकल पाएगा मुसीबत के दलदल से?
फराह खान ने किया साजिद-अब्दु का स्वैग से स्वागत, साथ में मौज मस्ती करते नजर आए
फैंस पर क्यों भड़की एक्ट्रेस, खत्म हुआ राखी की शादी का तमाशा! आदिल ने कही ये बात...
Latest Bollywood News