A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की कार्बन कॉपी है ये लड़की, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

श्रीदेवी की कार्बन कॉपी है ये लड़की, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की हुबहू दिग्गज एक्ट्रेस और डीवा श्रीदेवी जैसी लग रही है।

carbon copy of sridevi- India TV Hindi
Image Source : INSTA/ AMAZING_SRIDEVI/ DIPALI.CHOUDHARY carbon copy of sridevi  

Highlights

  • इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में नज़र आने वाली लड़की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की जैसे ही दिखाई दे रही है।

बॉलीवुड सितारों के तो कई क्रेजी फैंस होते हैं। यहां तक की इनमें से आपको कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल भी मिल जाएंगे जिसके वीडियोज और फोटोज वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नज़र आने वाली लड़की बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और डीवा श्रीदेवी की जैसे ही दिखाई दे रही है। जी हां, हाल ही में फैन्स को एक्ट्रेस श्रीदेवी की हमशक्ल का पता चला है। यह वी़डियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक लड़की की शक्ल बिल्कुल श्रीदेवी से मिलती है।

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में यह लड़की बॉलीवुड दिग्गज एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी बताई जा रही है। इस लड़की का नाम दिपाली चौधरी है जो बिल्कुल हुबहू श्रीदेवी की तरह दिखती हैं। अक्सर  दिपाली, श्रीदेवी के फिल्मों के सीन्स पर लिपसिंक करते हुए अपने वीडियोज शेयर करती हैं।  इनके इंस्टाग्राम पर 30k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लोगों को इनकी वीडियोज पसंद भी आ रही है। कमेंट कर लोग ये भी बता रहे हैं कि ये तो श्रीदेवी की तरह दिखती हैं। एक यूजर ने लिखा - श्रीदेवी जी का दूसरा रूप है।  एक अन्य यूजर ने लिखा - सुपर मैम श्रीदेवी 

बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ नजर आ चुके बेयर ग्रिल्स को है इस बात का अफसोस

Bollywood Debut 2021: अहान शेट्टी से शरवरी वाघ तक, बॉलीवुड में आए ये नए सितारे​

आर माधवन फैमिली संग दुबई शिफ्ट हुए, यहां बेटा करेगा ओलंपिक्स की तैयारी 

 

 

Latest Bollywood News