1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ नजर आ चुके बेयर ग्रिल्स को है इस बात का अफसोस

बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ नजर आ चुके बेयर ग्रिल्स को है इस बात का अफसोस

 Published : Dec 21, 2021 02:49 pm IST,  Updated : Dec 21, 2021 02:52 pm IST

अपने शो में अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक जैसे कलाकारों के साथ एडवेंचर कर चुके बेयर ग्रिल्स को एक खास चीज का अनुभव सता रहा है।

beargrylls- India TV Hindi
 बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ नजर आ चुके बेयर ग्रिल्स को अपने शो को लेकर है इस बात का अफसोस Image Source : INSTAGRAM/BEARGRYLLS

Highlights

  • अपने शो में एडवेंचर के रोलर कोस्टर राइड पर ले जाने वाले बेयर ग्रिल्स एक चार्चित नाम हैं।
  • बेयर ग्रिल्स ने अजय देवगन, अक्षय कुमार और रजनीकांत जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।

रियलिटी टीवी सर्वाइवल एक्सपर्ट बेयर ग्रिल्स ने कहा कि उन्होंने अपने शुरूआती दिनों में 'बहुत सारे जानवरों' को मार डाला था। रिपोर्ट के अनुसार, बीबीसी 4 से बात करते हुए ग्रिल्स ने अपना खेद व्यक्त किया कि उन्हें जानवरों को नहीं मारना चाहिए था।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जीवित रहने और भोजन के मामले में, निश्चित रूप से शुरुआती दिनों में हम जीवित रहने के नाम पर बहुत सारे सांप और कई जीवों को मार रहे थे। आजकल मैं इन सबसे बहुत दूर चला गया हूं।"

ग्रिल्स ने अपने शो में वेगन सितारों के साथ अपने अनुभव से प्रेरणा ली है, जिन्होंने मांस खाने के प्रति उनकी सोच को बदल दिया है।

"मैंने कई सितारों को जंगल में घुमाया है जो वेगन हैं। यह एक अद्भुत साहसिक कार्य रहा है और मैं हमेशा इसका बहुत सम्मान करता हूं।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन