Modiji Ki Beti: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप उनकी बेटी मतलब मोदी जी की बेटी को जानते हैं? नहीं न तो आज हम आपको मिलाएंगे मोदी जी की बेटी से।फिल्म ‘मोदीजी की बेटी’ (Modiji Ki Beti) सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से ही लोग इस विषय में काफी बात कर रहे हैं। यह फिल्म नाम के कारण लंबे समय समय से चर्चा में है।
Charu Asopa: सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा तलाक कैंसिल होने के बाद फिर बनीं दुल्हन, देखते ही रह जाएंगे आप
कश्मीर मांगने का प्लान
ट्रेलर में दिखाया गया है की एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है जिसे मीडिया लाइमलाइट में लाकर ‘मोदीजी की बेटी’ बना देती है। वहीं दूसरी तरफ दो मूर्ख आतंकी उसे सच में मोदी जी की बेटी समझ बैठते हैं। मोदी जी की बेटी समझ कर एक्ट्रेस को किडनैप कर लेते हैं। एक्ट्रेस की किडनैपिंग के बाद फिल्म में अलग ही मोड़ आता है। साथ ही किडनैपर एक्ट्रेस से परिशान हो जाते हैं। साथ ही इस ट्रेलर में किडनैपर पूरे हिंदुस्तान को कंट्रोल करना चाहते हैं और मोदीजी की बेटी के बदले कश्मीर मांगने का प्लान बनाते हैं,लेकिन आतंकी कसाब की तरह फेमस होने के चक्कर में अपने ही जाल में फंस जाते हैं।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु इस गंभीर बीमारी की हुई शिकार, शूटिंग रोक इलाज के लिए विदेश रवाना
यूजर्स के मजेदार कमेंट्स, मीम्स
Image Source : Modiji Ki BetiModiji Ki Beti
यह फिल्म 14 अक्टूबर ( Modiji Ki Beti Release Date) को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म में पितोबाश त्रिपाठी, विक्रम कोच्चर, अवनि मोदी और तरुण खन्ना ने मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।ट्रेलर के रिलीज होते ही ट्विटर पर #ModiJiKiBetiTrailer ट्रेंड करने लगा। वहीं कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ‘देखना तो बनता है।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘अरे मोदी ने शादी नहीं की तो बेटी क्या आसमान से आ गई?’ एक यूजर ने कहा, ‘क्या मोदी जी ने शादी कर ली?’
Sania Mirza के बाद अब इस एक्ट्रेस को मिला पाकिस्तानी दुल्हा! सोशल मीडिया में यूं किया प्यार का इजहार
Latest Bollywood News