1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु इस गंभीर बीमारी की हुई शिकार, शूटिंग रोक इलाज के लिए विदेश रवाना

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु इस गंभीर बीमारी की हुई शिकार, शूटिंग रोक इलाज के लिए विदेश रवाना

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 20, 2022 11:55 am IST,  Updated : Sep 20, 2022 11:55 am IST

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। जिस कारण उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग को बीच में रोकनी पड़ी। सामंथा रुथ प्रभु पब्लिक अपीरियंस से भी बच रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu insatram- India TV Hindi
Samantha Ruth Prabhu Image Source : SAMANTHA RUTH PRABHU

Samantha Ruth Prabhu: पुष्पा में आइटम डांस 'ऊ अंतवा मावा' की सामंथा रूथ प्रभु को तो आप जानते ही होंगे। वहीं, सामंथा के हिंदी भाषी फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें जल्द ही अब सामंथा आयुष्मान खुराना (Ayushman Khurana) के साथ नजर आने वाली हैं। ये सामंथा की लीड हीरोइन के रूप में बॉलीवुड में पहली हिंदी फिल्म होगी। वहीं सामंथा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सामंथा एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। जिस कारण उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग को बीच में रोकनी पड़ी। सामंथा रुथ प्रभु पब्लिक अपीरियंस से भी बच रही हैं। हम सबकी फेवरेट सामंथा रुथ प्रभु स्किन से जुड़ी एक बीमारी 'पॉलीमॉर्फ्स लाइट इरप्शन' से जूझ रही हैं, जो सूरज की रोशनी में एक्सपोजर के कारण होता है। सामंथा अभी काम से ब्रेक लेकर पब्लिक अपीरियंस और शूटिंग से दूर हैं। 

Raju Srivastava: 40 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश, जाने अब तब की सारी अपडेट

इलाज कराने के लिए यूएसए के लिए रवाना 

बता दें आखिरी बार सामंथा को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था। इस दौरान वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। वहीं इंग्लिश वेब साइट बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा इस बीमारी का इलाज कराने के लिए यूएसए के लिए रवाना हो गई हैं। अपनी तबीयत की वजह से सामंथा ने फिल्म खुशी के अगले शेड्यूल की शूटिंग को भी पोस्टपोन कर दिया है। इस फिल्म में वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। समांथा ने 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो साझा की थी। इसके बाद लगभग एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, वह सोशल मीडिया से दूर थीं। समांथा ने अपनी फिल्म योद्धा का पोस्टर और टीजर साझा किया था।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'खुशी' और 'यशोदा' के अलावा उनके पास 'शाकुंतलम' और 'सिटाडेल' का हिंदी एडेप्टेशन जैसे प्रोजेक्ट्स लाइन अप हैं।

Charu Asopa: सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा तलाक कैंसिल होने के बाद फिर बनीं दुल्हन, देखते ही रह जाएंगे आप

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन