Yuvika Chaudhary song Lakk Boom Boom: ‘लक्क बूम बूम’ की शूटिंग बैंकॉक में सिर्फ 18 घंटे में पूरी की गई। यह एक बहुत ही पेपी सॉन्ग है जिस की धुन पर हर कोई थिरकना चाहेगा ।
मुंबई: युविका चौधरी का नया म्यूजिक वीडियो 'लक्कड बूम बूम' रिलीज हो गया। इस वीडियो में सिंगिंग डेब्यू करने वाले गायक ईशान खान के साथ सतविंदर नूर और अभिनव शेखर भी नजर आ रहे हैं। इस गाने में ट्रैडिशनल म्यूजिक के साथ-साथ पॉप म्यूजिक का तड़का भी है। इंडीपॉप म्यूजिक का बेहतरीन मिश्रण शायद आपने इससे पहले आपने ना देखा। युविका चौधरी ने इस गाने में चार चांद लगा दिया है। वहीं रैप करते हुए अभिनव शेखर भी आपका दिल जीत लेंगे। गाने को वर्षा कुकरेजा, जीतेश राकेजा और बिंद्रा लालीवाला ने निर्मित किया है, जबकि गाने का म्यूजिक अंजन भट्टाचार्य ने दिया है।
ईशान खान ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा- ‘लक्क बूम बूम’ मेरा पहला गाना है, मैं इसके जरिये भारतीय संगीत उद्योग में अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहा हु और अपना एक स्थान बनाने के लिए तत्पर हूं। उम्मीद करता हु को श्रोताओ को और दर्शको को इस सॉन्ग के जरिये खुश करने में कामयाब रहूँगा।
लक्क बूम-बूम गाना बीलाइव का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। ‘लक्क बूम बूम’ की शूटिंग बैंकॉक में सिर्फ 18 घंटे में पूरी की गई। यह एक बहुत ही पेपी सॉन्ग है जिस की धुन पर हर कोई थिरकना चाहेगा ।