A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'कॉफी विद करण 8' स्ट्रीम होने से पहले लीक हुआ VIDEO, मेहमान की सीट पर दिखे दीपिका और रणवीर सिंह

'कॉफी विद करण 8' स्ट्रीम होने से पहले लीक हुआ VIDEO, मेहमान की सीट पर दिखे दीपिका और रणवीर सिंह

'कॉफी विद करण' का सीजन 8 पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ शुरू होने वाला है। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Koffee with Karan 8- India TV Hindi
Image Source : X Koffee with Karan 8

नई दिल्लीः करण जौहर के मोस्ट फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करणट का मोस्ट अवेटेड 8वां सीजन जल्द ही प्रीमियर के लिए तैयार है। 'कॉफी विद करण' से अब एक वीडियो लीक हुआ है। जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की मस्तीभरी नोकझोंक नजर आ रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले एपिसोड में यह जोड़ी पहली बार एक साथ शो में नजर आने वाली है।

रणवीर और दीपिका की मस्ती आई नजर 

अब वायरल हो रहे क्लिप में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मजेदार बातचीत कर रहे हैं। दीपिका ने मजाक-मजाक में रणवीर के किरदार 'रॉकी रंधावा' से शादी की बात कबूल कर ली। इतना ही नहीं, इस जोड़े ने 2015 में रणवीर द्वारा दीपिका को प्रपोज करने के विषय पर भी चर्चा की। एक फैन ने कमेंट में लिखा, "बहुत अच्छा...मैं इस एपिसोड को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता...उफ्फ"। एक अन्य ने लिखा, 'दीपवीर एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं।'

2018 में की थी शादी 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में इटली में शादी की थी। शादी पहले पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीके से हुई और बाद में उनका आनंद कारज समारोह भी हुआ। शादी से पहले इस जोड़े ने कोंकणी रीति-रिवाज से एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। आपको बता दें कि इस जोड़ी ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में एक साथ काम किया है।

26 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा शो

हाल ही में, करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' सीजन 8 के पर्दे के पीछे की एक झलक पेश की, जिसमें नए सेट और गेम्स का खुलासा हुआ। सीजन का प्रीमियर 26 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़नी + हॉटस्टार पर होने वाला है।

ऋतिक रोशन के परिवार में हुई गर्लफ्रेंड सबा आजाद की एंट्री, होने वाली सास पिंकी रोशन का मनाया बर्थडे

रश्मिका मंदाना गहरे पानी में डूबती आईं नजर, फैंस को हुई 'पुष्पा' एक्ट्रेस की ये वीडियो देखकर घुटन

प्रभास के जन्मदिन पर ट्विटर ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, 'सालार: पार्ट वन - सीजफायर' का बना इमोजी