1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास के जन्मदिन पर ट्विटर ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, 'सालार: पार्ट वन - सीजफायर' का बना इमोजी

प्रभास के जन्मदिन पर ट्विटर ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, 'सालार: पार्ट वन - सीजफायर' का बना इमोजी

 Published : Oct 22, 2023 08:06 pm IST,  Updated : Oct 22, 2023 08:16 pm IST

प्रभास के जन्मदिन से एक दिन पहले एक्स (ट्विटर) ने उनके फैंस के लिए एक दमदार सरप्राइज दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'सालार' के लिए एक स्पेशल इमोजी लॉन्च किया है।

Prabhas birthday- India TV Hindi
Prabhas birthday Image Source : X

नई दिल्लीः देश के सबसे चहेते स्टार प्रभास का जन्मदिन शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। लेकिन उनके फैंस अभी से ही जश्न के मूड में हैं। इस मौके पर प्रभास  के फैंस को खुश करने का एक परफेक्ट तरीका एक्स (ट्विटर) ने अपनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्विटर ने प्रभास के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फिल्म 'सलार: पार्ट वन - सीजफायर' के लिए एक खास इमोजी लॉन्च कर दिया है। इस बात की जानकारी साउथ सिनेमा के ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने शेयर की है। 

अभिनेता की पॉपुलैरिटी का सबूत है ये इमोजी

रमेश बाला ने इस इमोजी को शेयर करते हुए ट्वीट किया है। लोगों का कहना है कि प्रभास को एक महत्वपूर्ण और अनूठी श्रद्धांजलि में, ट्विटर ने 'सलार' से उनके चरित्र लुक की इमोजी पेश की है। यह एक दुर्लभ सम्मान है और अभिनेता की पॉपुलैरिटी का सबूत है। इमोजी के साथ रमेश बाला ने #Prabhas, #SalaarCeaseFireOnDec22, #SalaarCeaseFire और #SalaarComingBloodySoon भी शामिल किए हैं। इस इमोजी ने फिल्म की रिलीज को लेकर चर्चा और उत्साह को और बढ़ा दिया है।

प्रभास के फैंस के लिए जश्न का मौका 

चाहे उनका जन्मदिन हो या कोई फिल्म रिलीज, प्रभास से जुड़ा हर खास दिन उनके फैंस के प्यार के कारण देश में सबसे बड़ा दिन बन जाता है। इस साल, जश्न और भी खास है क्योंकि प्रशंसक प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार: पार्ट वन - सीजफायर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका जन्मदिन एक ऐसा अवसर है जिसका फैंस बड़े बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। उम्मीद है इस दिन 'सालार' को लेकर कोई बड़ी जानकारी का भी खुलासा किया जाएगा। 

प्रशांत नील और प्रभास की पहली फिल्म

'सलार' वाकई काफी खास है क्योंकि यह 'बाहुबली' के स्टार प्रभास और ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी के निर्देशक प्रशांत नील की साथ में पहली फिल्म है। प्रभास के साथ फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू द्वारा भी शामिल हैं। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले निर्मित, "सलार" एक एक्शन से भरपूर फिल्म है। यह 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है।

कंगना रनौत दिल्ली में करेंगी रावण दहन, लव कुश रामलीला में मनाएंगी सत्य की जीत का पर्व

कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया की डिनर डेट की Photos हुईं Viral, फैंस से पूछा- क्या पक रहा है?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन