टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस बस कुछ दिनों बाद छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है, और फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है। बिग बॉस सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट तो आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर को होस्ट सलमान खान भव्य प्रीमियर के दौरान बताएंगे, मगर आज बिग बॉस 15 की प्रेस मीट में निर्माताओं ने कुछ सेलेब्स के नाम बता दिए हैं। आज गुरुवार को एक मेगा प्रचार कार्यक्रम में इस कुछ कन्फर्म सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
निशांत भट
बिग बॉस ओटीटी के पहले रनर-अप निशांत भट का नाम भी बिग बॉस 15 के लिए कन्फर्म हो गया है।
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगी। शमिता बिग बॉस ओटीटी की फाइनलिस्ट में से एक थीं।
उमर रियाज
बिग बॉस 13 के रनर-अप आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगे, इनका नाम भी कन्फर्म हो चुका है। उमर रियाज पेशे से एक डॉक्टर हैं लेकिन अभिनय का शौक भी रखते हैं। उन्हें हाल ही में म्यूजिक वीडियो में दलजीत कौर और सबा खान के साथ देखा गया था। उमर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आसिम जब बिग बॉस 13 के घर में थे तो फैमिली वीक के दौरान उमर उनसे मिलने आए थे।
डोनल बिष्ट
टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट, जो एक दीवाना था में शरण्या और रूप- मर्द का नया स्वरूप में इशिका पटेल की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं, उनका नाम भी बिग बॉस 15 के लिए कन्फर्म हो चुका है।
प्रतीक सहजपाल
बिग बॉस ओटीटी के प्रतियोगी प्रतीक सहजपाल भी BB15 हाउस में एंट्री लेंगे। बिग बॉस ओटीटी के फिनाले के दौरान, करण जौहर ने घरवालों को एक ब्रीफकेस लेने का मौका दिया था, जिसमें बिग बॉस 15 के घर में सीधे प्रवेश के लिए टिकट था। प्रतीक ने ब्रीफकेस उठाया और सलमान खान की मेजबानी वाले शो में अपनी जगह पक्की कर ली।
2 अक्टूबर से, बिग बॉस 15 सोमवार-शुक्रवार को कलर्स पर रात 10:30 बजे और वीकेंड पर रात 9:30 बजे प्रसारित होगा।