Bigg Boss 15 press meet LIVE: टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही अपने 15वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर छाने के लिए तैयार है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 15 अगले शनिवार 2 अक्टूबर को कलर्स पर प्रसारित होगा। लेकिन इससे पहले सलमान खान ने एक प्रेस मीट की, और बताया कि इस बार का सीजन क्यों खास होगा। प्रेस मीट के दौरान इस बात की पुष्टि हुई कि डोनल बिष्ट, उमर रियाज, निशांत भट, शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगे। प्रतीक सहजपाल पहले ही इस घर के कन्फर्म कंटेस्टेंट बन चुके हैं।
Related Stories
बिग बॉस 15 के पहले प्रोमो में सलमान के साथ गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रेखा का वॉयसओवर था। प्रोमो ने फैंस को उत्साहित कर दिया था। शो के प्रोमो से लग रहा था कि बॉस की इस बार की थीम जंगल है। और वही हुआ। आज बिग बॉस की प्रेस मीट से पहले देवोलीना और आरती सिंह ने जंगल सर्वाइवल टास्क किया, जिसमें देवोलीना विजयी रहीं। देखिए प्रेस मीट की लाइव अपडेट्स-